चुनावी सरगर्मी के बीच आचार्य धीरेन्द्र शास्त्री के ‘दिव्य दरबार’ में क्यों पहुंचे कांग्रेस के दो सीनियर नेता? जानें वजह
कांग्रेस के इन दोनों वरिष्ठ नेताओं ने सहारा में जारी एक धार्मिक आयोजन में शिरकत करते हुए आचार्य का आशीर्वाद लिया। आचार्य शास्त्री इन दिनों अलवर में हनुमंत कथा और दिव्य दरबार का आयोजन कर रहे हैं।
कांग्रेस और भाजपा दोनों बराबर हैं : धीरेंद्र शास्त्री
कांग्रेस नेताओं से मुलाक़ात के बाद आचार्य पंडित धीरेन्द्र शास्त्री ने अपनी सभा में कहा कि उनका किसी भी राजनीतिक दल से संबंध नहीं है। उनके लिए कांग्रेस और भाजपा दोनों बराबर हैं। उन्होंने कहा कि दोनों पार्टी ही नहीं सभी पार्टी के लोग उनके शिष्य हैं। कभी भी एक पार्टी को महत्व नहीं दिया है।
नेताजी के निवास भी पहुंचे आचार्य
पंडित धीरेन्द्र शास्त्री पूर्व केंद्रीय मंत्री भंवर जितेंद्र सिंह के निवास फूल बाग़ भी पहुंचे, जहां उनका स्वागत-सत्कार हुआ। यहां उन्होंने दिव्य दरबार लगाया और भक्तों से सनातम के प्रति आस्था रखने और इसके संरक्षण के लिए आगे आने का आग्रह किया।