भारत की सबसे गहरी नदी के रहस्य को जानकर आप भी हो जाओगे हैरान, देखें पूरी जानकारी

भारत में छोटी-बड़ी मिलालकर कुल 200 प्रमुख नदियां हैं। इसमें से हर एक नदी की अपनी जैव विविधता है, जहां विभिन्न प्रकार के जीव-जंतुओं का जीवन है। इस लेख के माध्यम से हम आपको भारत की सबसे गहरी नदी के बारे में बताने जा रहे हैं,

जो कि चीन से भारत में पहुंचने के बाद बांग्लादेश जाकर पद्मा नदी से मिल जाती है और अंत में बंगाल की खाड़ी में गिर जाती है। कौन सी है यह नदी, जानने के लिए...

भारत की सबसे गहरी नदी ब्रह्मपुत्र नदी है, जो कि भारत की प्रमुख नदियों में से एक है। यह नदी तिब्बत, भारत और बांग्लादेश में होकर बहती है और अंत में बंगाल की खाड़ी में जाकर मिल जाती है।

ब्रह्मपुत्र नदी को तिब्बत में सांपो, अरुणाचल प्रदेश में डिहं और असम में ब्रह्मपुत्र नदी के रूप में जाना जाता है। वहीं, यह नदी बांग्लादेश में जमुना के नाम से जानी जाती है। आपको बता दें कि इस नदी का सबसे गहरा प्वाइंट असम के तिनसुकिया में पड़ता है।

ब्रह्मपुत्र नदी के उद्गम स्थल की बात करें, तो यह हिमालय के उत्तर में तिब्बत के पुरंग जिले में स्थित मानसरोवर झील से निकलती है। यहां पर इस नदी को यरलुंग त्संगपो कहा जाता है। यह नदी तीन देशों से होकर गुजरती है।

तिब्बत से बहते हुए यह नदी अरूणाचल प्रदेश राज्य से भारत में प्रवेश करती है। यहां असम की घाटी में बहते हुए आगे बढ़ती है, जहां इसे ब्रह्मपुत्र नदी के नाम से जाना जाता है।

इसकी कुल लंबाई लगभग 2900 किलोमीटर है। वहीं, इसकी औसत गहराई 124 फीट और अधिकतम गहराई 380 फीट यानि 115 मीटर तक है।  इस वजह से यह भारत की सबसे गहरी नदी कहलाती है।

इसके बाद यह पहाड़ों को छोड़कर मैदानी इलाकों में दाखिल होती है, जहां इसे दिहांग के नाम से भी जाना जाता है। असम के कुछ जगहों पर इस नदी की अधिक चौड़ाई भी देखने को मिलती है।

कुछ जगहों पर यह चौड़ाई 10 किलोमीटर तक है। आगे चलकर यह डिब्रूगढ़ और लखीमपुर के बीच दो भांगों में बट जाती है, जहां से मजुली द्वीप का निर्माण होता है, जो कि दुनिया का सबसे बड़ा नदी द्वीप भी है।

वहीं, बांग्लादेश में यह जमुना के रूप में दक्षिण भाग में बहती है और गंगा की मूल धारा यानि पद्मा के साथ मिलकर बंगाल की खाड़ी तक का सफर पूरी करती है।

आपको बता दें कि गंगा और ब्रह्मपुत्र नदी मिलकर मेघना नदी बन जाती है, जिसकी प्रमुख सहायक नदी बराक है।

बॉक्स ऑफिस पर 'गदर 2' की धांसू ओपनिंग, सनी देओल के ढाई किलो के हाथ ने मचाया तहलका