यूरोप की सबसे खूबसूरत नदी कौन सी है?

उत्तर :- राइन नदी।

कृष्णा नदी पर कौन सा बांध बना हुआ है?

उत्तर :- अलमाटी बांध।

चेनाब नदी को किस राज्य में चंद्रभागा नाम से भी जाना जाता है?

उत्तर :- हिमाचल प्रदेश में।

सतलज नदी का उद्गम स्थल कहां से है?

उत्तर :- तिब्बत के राक्षस ताल में।

सिंधु जल समझौता क्या है?

उत्तर :- यह समझौता भारत और पाकिस्तान के बीच 1960 में पानी के वितरण के लिए हुई थी।

अलकनंदा नदी की 2 सहायक प्रमुख नदियां कौन-कौन सी हैं?

उत्तर :- पिंडार तथा मंदाकिनी नदी।

विश्व का सबसे बड़ा नदी द्वीप "मांजुली द्वीप" किस नदी में स्थित है?

उत्तर :- ब्रह्मपुत्र नदी में।

ब्रह्मपुत्र नदी की सहायक नदियां कौन-कौन सी हैं?

उत्तर :- दिबांग, लोहित, कमेंग, मानस,तीस्ता, सुवनसिरी, बराक, कपिली आदि ब्रह्मपुत्र नदी की सहायक नदी है।

खून की नदी के नाम से किस नदी को जाना जाता है?

उत्तर :- लोहित नदी को।

बांग्लादेश में गंगा नदी को किस नाम से जाना जाता है?

उत्तर :- पद्मा नदी।

महानदी का उद्गम स्थल कहां से है?

उत्तर :- महानदी का उद्गम छत्तीसगढ़ के रायपुर के सिवाहा पहाड़ी से हुई है.

भारत की ऐसी कौन सी नदी है जो कर्क रेखा को दो बार काटती है?

उत्तर :- माही नदी।

दक्षिण भारत की गंगा के रूप में किस नदी को जाना जाता है?

उत्तर :- कावेरी नदी को।

विश्व का सबसे बड़ा डेल्टा सुंदरवन डेल्टा किस नदियों के द्वारा बनता है?

उत्तर :- गंगा और ब्रह्मपुत्र नदी।

next stori आइये जानते है दुनिया की सबसे खूबसूरत नदी और सबसे गहरी...

thanks for reading