बांग्लादेश में गंगा नदी को किस नाम से जाना जाता है?

उत्तर :- पद्मा नदी।

महानदी का उद्गम स्थल कहां से है?

उत्तर :- महानदी का उद्गम छत्तीसगढ़ के रायपुर के सिवाहा पहाड़ी से हुई है.

भारत की ऐसी कौन सी नदी है जो कर्क रेखा को दो बार काटती है?

उत्तर :- माही नदी।

दक्षिण भारत की गंगा के रूप में किस नदी को जाना जाता है?

उत्तर :- कावेरी नदी को।

विश्व का सबसे बड़ा डेल्टा सुंदरवन डेल्टा किस नदियों के द्वारा बनता है?

उत्तर :- गंगा और ब्रह्मपुत्र नदी।

मध्य प्रदेश की जीवन रेखा किस नदी को कहा जाता है?

उत्तर :- नर्मदा नदी को।

पूर्ववर्ती नदी किसे कहते हैं?

वे नदियां जो पर्वत के निर्माण के पहले से उस स्थान पर बहती थी तथा पर्वत के निर्माण के बाद भी पर्वत को काट कर उसी स्थान से घाटी में बहती हैं अर्थात अपना मार्ग बिना बदले बहती रहती हैं। उसे पूर्ववर्ती नदी कहते हैं।

कौन सी नदी भ्रंश घाटी से होकर बहती है?

उत्तर :- नर्मदा नदी।

दामोदर नदी निकलती है?

उत्तर :- छोटानागपुर पठार से।

सिन्धु नदी की एक सहायक नदी जो हिमाचल प्रदेश से होकर बहती है?

उत्तर :- सतलज नदी।

कौनसी नदी सबसे अधिक पथ परिवर्तन करती है?

उत्तर :- कोसी नदी।

बेतवा नदी किस नदी मिलती है?

उत्तर :- यमुना नदी से।

भारत में सबसे बड़ा नदी मुख किस नदी के मुख पर है?

उत्तर :- हुगली नदी के मुख पर।

पराना तथा पराग्वे नदियों को संगम के बाद किस नाम से जाना जाता है?

उत्तर :- लाप्लाटा नदी।

next stori खून की नदी के नाम से किस नदी को जाना जाता...

thanks for reading