रोजाना अखरोट खाने के गजब के फारयदे जानक आप हो जाएंगे हैरान......
इसमें प्रोटीन, कैल्शियम, वसा, कार्बोहाइड्रेट, विटामिन-ई, बी6, कैलोरी समेत कई आवश्यक पोषक तत्व पाए जाते हैं, जो विभिन्न प्रकार की बीमारियों में प्रभावी होते हैं।
इसके सेवन से मधुमहे समेत दिल की बीमारियों में आराम मिलता है।
खासकर, ह्रदय के लिए अखरोट किसी वरदान से कम नहीं है। आइए, इसके फायदे के बारे में सबकुछ जानते हैं-
बार्सिलोना अस्पताल और लोमा लिंडा विश्वविद्यालय की संयुक्त शोध में खुलासा हुआ है कि रोजाना 30 से 60 ग्राम अखरोट खाने से हृदय संबंधी रोगों का खतरा कम हो जाता है।
साथ ही सूजन 11.5 प्रतिशत कम हो जाती है। इसके अलावा, अखरोट में ओमेगा-3 फैटी एसिड पाया जाता है।
इससे बैड कोलेस्ट्रॉल कम होता है और गुड कोलेस्ट्रॉल बढ़ता है। इससे हृदय सेहतमंद रहता है। वहीं, अखरोट खाने से अस्थमा में भी आराम मिलता है।
अखरोट खाने से दिमाग तेज होता है। इसमें पाया जाने लगा ओमेगा-3 फैटी एसिड प्रचुर मात्रा में पाया जाता है।
इसके सेवन से तनाव में राहत मिलता है। वहीं, दिमाग तेज होता है।
इसके अलावा, स्मरण शक्ति बढ़ती है। इसके लिए रोजाना सुबह में अखरोट का सेवन करें।
अगर आप कब्ज की समस्या से परेशान हैं और इससे निजात पाना चाहते हैं, तो अखरोट का सेवन कर सकते हैं।
इसके सेवन से पाचन संबंधी विकारों में आराम मिलता है।
इसमें मौजूद फाइबर कब्ज के लिए दवा समान होता है। इसके लिए रोजाना अखरोट का सेवन करें।
शरीर में कैल्शियम और विटामिन की कमी की वजह से हड्डियां कमजोर होने लगती हैं।
वहीं, अखरोट में अल्फा-लिनोलेनिक एसिड पाया जाता है। इससे हड्डियां मजबूत होती हैं। इसके लिए अखरोट सेहत के लिए दवा समान है।