सिन्धु नदी का उद्गम स्थल कहां से है?

उत्तर :- कैलाश पर्वतमाला से।

किस नदी को ‘दक्षिण भारत की गंगा’ कहा जाता है?

उत्तर :- गोदावरी।

यूरोप महाद्वीप की सबसे बड़ी नदी कौन-सी है?

उत्तर :- वोल्गा नदी ।

बिहार में बहने वाली नदियों में किस नदी का उद्गम स्थल अमरकंटक में है?

उत्तर :- सोन नदी का।

भारत की कौन-सी नदी अंततः अरब सागर में गिरती है?

उत्तर :- नर्मदा नदी।

भारत में सबसे ऊँची ज्वारीय ज्वारभित्ति वाली नदी कौन-सी है?

उत्तर :- हुगली नदी।

कौन-सी नदी ब्लैक फोरेस्ट से निकलकर काला सागर में गिरती है?

उत्तर :- डेन्यूब नदी।

भागीरथी नदी किस स्थान से निकलती है?

उत्तर :- गोमुख से।

प्राय द्वीपीय भारत की सबसे बड़ी नदी कौन है?

उत्तर :- गोदावरी नदी।

वोल्गा नदी किस सागर में गिरती है?

उत्तर :- कैस्पियन सागर में।

कौन-सी नदी भ्रंश घाटी से होते हुए बहती है?

उत्तर :- वोल्गा नदी।

भारत की सबसे बड़ी वाह नदी है?

उत्तर :- गंगा नदी।

अमरकंटक में कौन-सी नदी का उद्गम हुआ है?

उत्तर :- नर्मदा नदी का।

कौन-सी नदी विन्ध्य-सतपुड़ा पर्वत श्रेणियों के बीच बहती है?

उत्तर :- नर्मदा नदी।

भारत की कौनसी नदी का पानी कांच की तरह शुद्ध है?

उत्तर :- उमगोंट नदी।

नदी भूतल पर प्रवाहित एक जलधारा है, जिसका स्रोत प्रायः कोई झील, हिमनद, झरना या बारिश का पानी होता है तथा किसी सागर अथवा झील में गिरती है।

नदी दो प्रकार की होती है- सदानीरा या बरसाती। सदानीरा नदियों का स्रोत झील, झरना अथवा हिमनद होता है और वर्ष भर जलपूर्ण रहती हैं

नदी के साथ मनुष्य का गहरा सम्बंध है। नदियों से केवल फसल ही नहीं उपजाई जाती है बल्कि वे सभ्यता को जन्म देती हैं अपितु उसका लालन-पालन भी करती हैं।

इसलिए मनुष्य हमेशा नदी को देवी के रूप में देखता आया है।

हमारे अतीत में ऋषि, मुनियों ने इन नदियों के किनारे ज्ञान को प्राप्त किया। अभी भी बड़े बड़े विकसित महानगर नदियों के किनारे बसे हैं। मानव सभ्यता और सस्कृति नदियों के किनारे ही फली फुली है।

इसे अपनी संस्कृति की विशेषता कहें या परंपरा, हमारे यहां मेले नदियों के तट पर, उनके संगम पर या धर्म स्थानों पर लगते हैं और जहां तक कुंभ का सवाल है, वह तो नदियों के तट पर ही लगते हैं।

next stori आइये जानते है दूधगंगा नदी और भारत की अनेक नदियों से जुड़े कुछ तथ्य

thanks for reading