तरबूज में मौजूद पोषक तत्व (Nutrients in Watermelon)
View More
अगर आप वजन कम करना चाहते हैं, तो नियमित रूप से तरबूज का सेवन कर सकते हैं। साथ ही इसमें कैलोरी भी बहुत कम मात्रा में होती है।
तरबूज का सेवन करने से हृदय स्वास्थ्य बेहतर रहता है। तरबूज शरीर में बैड कोलेस्ट्रॉल को बनने से रोकता है। अगर आपके शरीर में कोलेस्ट्रॉल बढ़ा है, तो भी आप इसका सेवन कर सकते हैं। इसके अलावा इसमें साइट्रलाइन (Citrulline) नामक पदार्थ पाया जाता है, जो दिल की समस्याओं को दूर करने में मदद करता है।
Discover them
तरबूज के सेवन से कब्ज, डायरिया और गैस जैसी दिक्कतों के लिए उपयोगी है। तरबूज शरीर से विषाक्त पदार्थों (Toxin) को शरीर में बाहर निकालने में सहायता करता है।
तरबूज के पोषक तत्वों में विटामिन सी भी होती है। विटामिन सी शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाने में सहायक होती है। आप भी अपने शरीर की इम्यूनिटी को बढ़ाने के लिए तरबूज का सेवन कर सकते हैं। यह स्वादिष्ट होने के साथ ही आपको हेल्दी भी रखता है।
View More
खरबूजे में मौजूद पोषक तत्व (Nutrients in Muskmelon) – फाइबर (Fiber) – प्रोटीन (Protein) – कार्ब्स (Carbs) – विटामिन सी (Vitamin C) – विटामिन बी6 (Vitamin B6) – विटामिन ए और के (Vitamin A and Vitamin K) – फोलेट (Folate) – मैग्नीशियम (Magnesium) – पोटैशियम (Potassium)
खरबूजे में एडोनेसिन होता है, जो खून के थक्के बनने से रोकता है। इसके सेवन से हृदय को स्वस्थ रखा जा सकता है।
खरबूज में बीटा-कैरोटीन नामक एंटीऑक्सीडेंट होते हैं। इसके साथ ही इसमें जिक्सनथिन (Zeaxanthin) होता है, जिसे आंखों की रोशनी को बरकरार रखने के लिए अच्छा माना जाता है।
इसमें ड्यूरेटिक गुण भी होते हैं, जो किडनी की समस्याओं को दूर करने में लाभकारी होते हैं। इसलिए आपको अपनी डाइट में खरबूजे को जरूरी शामिल करना चाहिए।
आप भी इनके फायदों को लेने के लिए तरबूज और खरबूजे का सेवन कर सकते हैं। गर्मी में इसका सेवन करना बेहद लाभकारी होता है।