राजस्थान सफाई कर्मचारी भर्ती के 13164 पदों पर नोटिफिकेशन जारी, ऑनलाइन आवेदन 15 मई से शुरू Rajasthan Safai Karmchari Recruitment 2023

राजस्थान सफाई कर्मचारी भर्ती के 13164 पदों पर नोटिफिकेशन जारी, ऑनलाइन आवेदन 15 मई से शुरू: राजस्थान सफाई कर्मचारी भर्ती 2023  (Rajasthan Safai Karmchari Recruitment 2023 )   का आधिकारिक नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। राजस्थान सफाई कर्मचारी भर्ती 2023 का आयोजन 13164 पदों के लिए किया जाएगा।

राजस्थान सफाई कर्मचारी भर्ती 2023 के लिए ऑनलाइन आवेदन 15 मई से 16 जून 2023 तक कर सकते हैं।

राजस्थान सफाई कर्मचारी भर्ती 2023 के लिए ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि 16 जून 2023 तक रखी गई है।

अभ्यर्थी राजस्थान की 176 नगरीय निकायों में विज्ञापित पदों में से अपनी इच्छा अनुसार केवल एक ही नगरीय निकाय में आवेदन कर सकता है। एक से अधिक निकायों में आवेदन करने पर अभ्यर्थी के समस्त आवेदन निरस्त कर दिए जाएंगे।

अभ्यर्थी Rajasthan Safai Karmchari Recruitment 2023 के लिए ऑनलाइन आवेदन अपने नजदीकी ई-मित्र केंद्र या एसएसओ पोर्टल के माध्यम से भर सकते हैं।

सामान्य वर्ग एवं क्रीमीलेयर श्रेणी के अन्य पिछड़ा वर्ग /अति पिछड़ा वर्ग के आवेदक हेतु : 600 रुपए ,नॉन क्रीमलेयर श्रेणी के पिछड़ा वर्ग/ अति पिछड़ा वर्ग और आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के आवेदक हेतु : 400 रुपएअनुसूचित जाति /अनुसूचित जनजाति के आवेदन हेतु : 400 रुपए

राजस्थान सफाई कर्मचारी भर्ती 2023 के लिए आयु सीमा 18 से 40 वर्ष तक रखी गई है। इसके अलावा आरक्षित वर्गों को नियमानुसार अधिकतम आयु सीमा में छूट दी गई है

राजस्थान सफाई कर्मचारी भर्ती 2023 के लिए आवेदन करने हेतु अभ्यर्थी का राजस्थान का मूल निवासी होना अनिवार्य हैन्यूनतम 1 वर्ष का अनुभव प्रमाण पत्र आवश्यक है।

राजस्थान सफाई कर्मचारी भर्ती 2023 के लिए अभ्यर्थियों का चयन साक्षात्कार के आधार पर किया जाएगा।