आंगन में लगाएं इन्हें, ये 6 फूल मिटा देंगे आपके जीवन का सारा दुख

यदि आपके जीवन में तनाव, कलह और चिंता है तो आप निम्नलिखित 6 तरह के फूलों के पौधे घर-आंगन में लगा लें या प्रतिदिन इनके ताजा फूलों को अपने घर में किसी उचित स्थान पर जल के पात्र में रखें।

निश्चित ही ऐसा करते रहने से आपके जीवन के सारे संताप मिट जाएंगे। मन और मस्तिष्क शांत रहेगा। शांत मन और मस्तिष्क में ही प्रसन्नता होती है।

जहां प्रसन्नता और हंसी होती है वहीं लक्ष्मी भी होती है। जीवन में सुगंध नहीं है तो प्रसन्नता और शांति भी नहीं है।

1.चंपा के फूल : चंपा को अंग्रेजी में प्लूमेरिया कहते हैं। चंपा के खूबसूरत, मंद, सुगंधित हल्के सफेद, पीले फूल अक्सर पूजा में उपयोग किए जाते हैं।

चंपा का वृक्ष मंदिर परिसर और आश्रम के वातावरण को शुद्ध करने के लिए लगाया जाता है। चंपा के वृक्षों का उपयोग घर, पार्क, पार्किंग स्थल और सजावटी पौधे के रूप में किया जाता है।

पारिजात का फूल : पारिजात के फूलों को हरसिंगार और शैफालिका भी कहा जाता है। अंग्रेजी में इसे नाइट जेस्मिन और उर्दू में गुलजाफरी कहते हैं।

पारिजात के फूल आपके जीवन से तनाव हटाकर खुशियां ही खुशियां भर सकने की ताकत रखते हैं।

.रातरानी के फूल : इसे चांदनी के फूल भी कहते हैं। रातरानी के फूल मदमस्त खुशबू बिखेरते हैं। इसकी खुशबू बहुत दूर तक जाती है।

4.रजनीगंधा : रजनीगंधा का पौधा पूरे भारत में पाया जाता है। मैदानी क्षेत्रों में अप्रैल से सितम्बर तथा पहाड़ी क्षेत्रों में जून से सितम्बर माह में फूल निकलते हैं।

5.मोगरा : इसे संस्कृत में 'मालती' तथा 'मल्लिका' कहते हैं। मोगरे के फूल गर्मियों में खिलते हैं। इसकी भीनी-भीनी महक से तन और मन को ठंडक का अहसास होता है।

जूही के फूल : जूही की झाड़ी अपने सुगंध वाले फूलों के करण बगीचों में लगाई जाती है। जूही के फूल छोटे तथा सफेद रंग के होते हैं और चमेली से मिलते-जुलते हैं।

जोधपुर के पांच बेहद खूबसूरत जगह जहां एक बार जाना पसंद करेंगे आप