रेड रिवर देखने में जितनी आकर्षक है उतनी डरावनी भी है। इस नदी का बहवा रातों रात बदल जाता है जो स्थानीय लोगों के लिए बेहद खतरनाक है।
इस नदी के रातों रात बहाव बदलने की वजह से कभी-कभी बड़ा हादसा होने का डर रहता है। इसलिए यह नदी बेहद खतरनाक मानी जाती है।
चीन में बहने वाली यांग्त्जी नदी एशिया की सबसे लंबी नदियों में से एक है। बारिश के मौसम में यह नदी अपने पूरे उफान पर होती है और चीन के लिए आफत बन जाती है।
6,300 किमी में बहने वाली यह नदी चीन के सबसे बड़े शहर वुहान के बीच से बहती है। इस नदी को चीन में जियांग के नाम से भी जाना जाता है। यह भी दुनिया की खतरनाक नदियों में शामिल है।
अमेजन नदी की लंबाई 6200 किलोमीटर से लेकर 7,000 किलोमीटर तक मानी जाती है। इसके साथ ही यह दुनिया की सबसे लंबी और सबसे बड़ी नदी मानी जाती है। इस नदी की घाटी दक्षिण अमेरिका के आठ देशों में फैली है।
स्पेन में बहने वाली रिओ टिंटो का रगं बाकी नदियों से बिल्कुल अलग है। इस नदी का रंग खून की तरह लाल है। सोने-चांदी और तांबे की खदानों के बीच से होकर यह नदी निकलती है।
न आप इस नदी पानी पी सकते हैं, ना इसमें खड़े हो सकते हैं। स्पेन में बहने वाली लाल रंग की इस नदी में सिर्फ कुछ जलीय सूक्ष्मजीव ही रहते हैं जो इसके तेजाबी पानी को सहन कर पाते हैं
चीन की येलो रिवर दुनिया की सबसे खतरनाक नदियों में से एक है। यह नदी अपने बहाव क्षेत्र में 24 बार रास्ता बदलती है। इस नदी की वजह से चीन में हर साल तबाही मचती है।
ह नदी रौद्र रूप धारण कर लेती है, तो अपने रास्ते में आने वाले हर तीज को तबाह कर देती है। इसकी वजह हर साल हजारों लोगों की मौत हो जाती है। इसे चीन में दुख की नदी कहते हैं।