कौन सी नदी का उद्गम भारत में होती है तथा भारत में ही विलीन हो जाती है?

चम्बल

चंबल नदी मध्य भारत में यमुना नदी की सहायक नदी है। यह नदी "जानापाव पर्वत " महू से निकलती है।

किस नदी को दक्षिण गंगा के नाम से जाना जाता है?

गोदावरी

गोदावरी दक्षिण भारत की एक प्रमुख नदी है| यह नदी दूसरी प्रायद्वीपीय नदियों में से सबसे बड़ी नदी है। इसे दक्षिण गंगा भी कहा जाता है। इसकी उत्पत्ति पश्चिमी घाट में त्रयंबक पहाड़ी से हुई है।

मध्य प्रदेश में स्थित इंदिरा सागर बांध किस नदी पर बनाया गया है?

नर्मदा

इंदिरा सागर बाँध मध्य प्रदेश में नर्मदा नदी पर खण्डवा जिले में नर्मदानगर स्थान पर निर्मित बाँध है। यह एक बहूद्देशीय है।

कर्नाटक में स्थित कृष्णाराजसागर बांध किस नदी पर बनाया गया है?

कावेरी

कृष्णा राजा सागर बांध भारत के कर्नाटक राज्य में स्थित है। इसकी योजना का कार्य व निर्माण एम. विश्‍वशरैया ने 1932 में शुरू किया था।

कौन सी नदी ताजे पानी की डॉल्फ़िन के लिए घर है?

गंगा

गंगा डॉल्फ़िन तथा सिंधु नदी डॉल्फ़िन गंगा तथा सिंधु नदी में पाई जाने वाली मीठे पानी की डॉल्फ़िन की दो प्रजातियाँ हैं। ये भारत, बांग्लादेश, नेपाल तथा पाकिस्तान में पाई जाती हैं।

अजमेर किस नदी पर स्थित है?

लूणी

अजमेर भारतीय राज्य राजस्थान का एक जिला है। यह अरावली पर्वतमाला के पर्वतीय क्षेत्र में बसा है जिसके दक्षिण-पश्चिम में लूणी नदी व पूर्वी हिस्से में बनास की सहायक नदियाँ बहती हैं

अइज़ोल किस नदी के तट पर स्थित है?

त्लावंग नदी

अइज़ोल भारत के मिज़ोरम राज्य की राजधानी है। यह त्लावंग नदी घाटी पश्चिम में तथा तुईरिअल नदी घाटी पूर्व में स्थित है।

next stori भारत की प्रमुख नदियों से संबंधित तथ्य

thanks for watching