दीपावली के दिन झाड़ू खरीदना होता है शुभ, जानें इन बातों को
दिवाली के दिन झाड़ू खरीदना शुभ माना जाता है। कहा जाता है कि दिवाली के दिन झाड़ू खरीद कर इसे पूजा के बाद अगले दिन से इस्तेमाल करना चाहिए।
झाड़ू के सही इस्तेमाल से घर के कई वास्तु दोष दूर होते हैं। यही नहीं इससे जुड़ी कुछ मान्यताएं हैं।
धार्मिक मान्यताओं की मानें तो झाड़ू का अपमान करने से मां लक्ष्मी का अपमान होता है।
आइए जानते हैं झाड़ू से जुड़ी कुछ ऐसे ही धार्मिक मान्यताओं के बारे में:
दिवाली के दिन अगर स्थाई लक्ष्मी का वास चाहिए तो मंदिर में शुभ मुहूर्त में झाड़ू दान करनी चाहिए।
इसके अलावा अगर नए घर में ग्रहप्रवेश करना हो तो घर में झाड़ू लेकर ही प्रवेश करना चाहिए।
कहा जाता है कि झाडू को खुला रखना अपशकुन माना जाता है।
मुख्य द्वार से झाड़ू कभी दिखनी नहीं चाहिए।
जब घर में झाड़ू का इस्तेमाल न हो तो उसे नजर के सामने न रखें। नॉर्थ दिशा की तरफ झाड़ू को छिपा कर रखें।