भाजपा के शीर्ष स्तरीय नेताओं के दौरे तय,पीएम मोदी का रोड शो 20 को, वसुंधरा राजे 19 और योगी 22 को आएंगे
ivillagenetwor न्यूज़ बीकानेर। 18 नवंबर 2023 : विधानसभा चुनाव काे लेकर भाजपा के शीर्ष स्तरीय नेताओं के दाैरे तय हाे गए हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र माेदी 20 नवंबर काे राेड शाे कर सकते हैं। हालांकि उनका अधिकृत कार्यक्रम अभी जारी नहीं हुआ है।
यूपी के मुख्यमंत्री याेगी आदित्यनाथ का नाेखा दाैरा फाइनल हाे चुका है। वे 22 नवंबर काे वहां चुनावी सभा काे संबाेधित करेंगे। इसी प्रकार 19 नवंबर काे पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे खाजूवाला के दाैरे पर रहेंगी। भाजपा देहात अध्यक्ष जालम सिंह भाटी ने बताया कि प्रधानमंत्री के राेड शाे की प्रदेश से सूचना आई है, लेकिन उनका अधिकृत कार्यक्रम जारी हाेना बाकी है।
यूपी के मुख्यमंत्री याेगी आदित्यनाथ 22 नवंबर काे नाेखा आएंगे। वे भाजपा प्रत्याशी बिहारी बिश्नाेई के समर्थन में चुनावी सभा काे संबाेधित करेंगे। इसी प्रकार 19 नवंबर काे पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे खाजूवाला में डाॅ. विश्वनाथ मेघवाल के समर्थन में चुनावी सभा करेंगी।