नड्डा के साथ वसुंधरा, पर खरगे के साथ पायलट नहीं

नड्डा के साथ वसुंधरा, पर खरगे के साथ पायलट नहीं
नड्डा के साथ वसुंधरा, पर खरगे के साथ पायलट नहीं

नड्डा के साथ वसुंधरा, पर खरगे के साथ पायलट नहीं

ivillagenetwor न्यूज़ बीकानेर। 17 अक्टूबर 2023 :प्रचार तो महीनों से हो रहा है, लेकिन कांग्रेस ने सोमवार से अपना विधिवत चुनाव प्रचार शुरू कर दिया। ये बात और है कि सूची के मामले में अभी भी पार्टी में सूखा पड़ा हुआ है। पूर्वी राजस्थान नहर परियोजना का ठीकरा केंद्र के माथे फोड़ने के लिए बारां में सभा हुई और कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे मौजूद रहे। ठीक इसी वक्त भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने मेवाड़ में पार्टी के जमीनी कार्यकर्ताओं से मुलाकात की। इस मौके पर पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे भी उपस्थित रहीं। लेकिन हैरत की बात यह है कि बारां की कांग्रेस की सभा में सचिन पायलट नहीं थे। पता चला है कि पायलट टेरिटोरियल आर्मी के किसी कार्यक्रम में गए हैं।

इस सभा में मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने नहर परियोजना को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और राज्य के 25 भाजपा सांसदों को निशाने पर लिया। उन्होंने केंद्रीय भाजपा और वसुंधरा राजे के बीच मतभेदों को भी कुरेदा। इस बीच भाजपा ने पलटवार किया कि नहर परियोजना को लेकर राज्य की गहलोत सरकार कभी गंभीर नहीं रही।

बीकानेर जिले की तमाम खबरों से दिनभर अपडेट रहने के लिए हमारा व्हाट्सएप ग्रुप जॉइन करें .
हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें👇
https://chat.whatsapp.com/Kx0EUQpREqvJaIhwntmmaH

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here