रामेश्वर डूडी के स्वास्थ्य को लेकर अपडेट, भतीजे अतुल डूडी ने बताया कैसा है स्वास्थ्य
ivillagenetwor न्यूज़ बीकानेर। 03 सितंबर 2023 :कांग्रेस नेता रामेश्वर डूडी का गुरुग्राम स्थित मेदांता हॉस्पिटल में इलाज चल रहा है। पिछले सात दिनों से वे कोमा में है। अब धीरे-धीरे सुधार होना बताया जा रहा है। रामेश्वर डूडी के भतीजे अतुल डूडी बताया कि फिलहाल तबीयत स्थिर है, डॉक्टर्स का कहना है कि धीरे-धीरे सुधार होगा। हालांकि उनको होश तो नहीं आया है, लेकिन राहत की बात यह भी है कि अब उन्हें कृत्रिम ऑक्सीजन की जरूरत नहीं पड़ रही है। उनके सभी ऑर्गन भी प्रोपर तरीके से काम कर रहे हैं। साथ ही ऑक्सीजन लेवल, ब्लड प्रेशर, शुगर सब बराबर है। ऐसे में डॉक्टर्स संभावना जता रहे है कि जल्द ही डूडी को होश आ जाएगा।
ज्ञात रहे कि बीते रविवार की सुबह डूडी की तबीयत बिगड़ी थी। वे अचेत होकर गिर गए, जिसके बाद उन्हें हॉस्पिटल ले जाया गया। जहां उनका उसी दिन जयपुर स्थित एसएमएस हॉस्पिटल में ऑपरेशन हुआ, जो करीब साढ़े तीन घंटे तक चला। यहां दो दिन डूडी को आईसीयू में रखा गया। उसके बाद उन्हें एयरलिफ्ट कर मेदांता हॉस्पिटल ले जाया गया। जहां फिलहाल उपचार जारी है। वहीं, प्रदेशभर में उनके लिए दुआओं का सिलसिला भी जारी है। उनके प्रशंसक, कार्यकर्ता भगवान से यही दुआ कर रहे हैं कि डूडी जल्द स्वस्थ होकर उनके बीच लौटें।