बीकानेर: कर्जदारों से परेशान भाजपा लालगढ़ मंडल अध्यक्ष तीन दिन से लापता
ivillagenetwor न्यूज़ बीकानेर। 02 अगस्त 2023 :भाजपा लालगढ़ मंडल अध्यक्ष विनोद करोल का पता लगाने के लिए पिछले तीन दिन से पुलिस, एसडीआरएफ एवं गोताखोर शोभासर झील का पानी छान रहे हैं, लेकिन कोई सफलता नहीं मिली है। अब पुलिस अलग-अलग बिन्दुओं पर जांच कर रही है। बीछवाल एसएचओ महेन्द्र दत्त शर्मा ने बताया कि शोभासर झील में पिछले तीन दिन से रेस्क्यु अभियान चल रहा है। इसके बावजूद विनोद करोल का कोई सुराग हाथ नहीं लगा है। मौके पर एफएसएल व डॉग स्क्वायड टीम को भी बुलाया गया है। डॉग स्क्वायड विनोद की बाइक और मुख्य द्वार पर आकर ठहर जाते हैं। झील की तरफ नहीं जा रहे हैं। इससे आशंका है कि शायद वह विनोद झील में उतरे ही नहीं हैं।
कई तरह की चर्चाएं भी…
भाजपा लालगढ़ मंडल अध्यक्ष विनोद करोल के अचानक गायब होने को लेकर तरह-तरह की चर्चाएं भी हैं। पुलिस व विश्वस्त सूत्रों की मानें, तो करोल पर देनदारी बढ़ गई थी, जिससे वह तनाव में थे। देनदारी वाले रुपयों का तकादा भी कर रहे थे। दूसरी चर्चा यह भी है कि उन्होंने पिछले दिनों कोई व्यापार शुरू किया था, उसमें भी घाटा हो गया। बेरोजगारी के चलते समस्या बढ़ती जा रही थी। इसलिए शायद उन्होंने ऐसा फैसला लिया।
यह है मामला
लालगढ़ भाजपा मंडल अध्यक्ष विनोद करोल शनिवार सुबह घर से निकल गया। शाम को उसने अपनी फेसबुक आईडी पर एक पोस्ट लगाई है। पोस्ट में पानी में पूरे डूब चुके एक आदमी का हाथ पानी से बाहर दिखाया गया था। पोस्ट पर लिखा…अपना ख्याल रखना, शायद हम फिर कभी न मिलें। इससे परिजनों-परिचितों को अनहोनी की आशंका है।
बीकानेर जिले की तमाम खबरों से दिनभर अपडेट रहने के लिए हमारा व्हाट्सएप ग्रुप जॉइन करें .
हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें👇
https://chat.whatsapp.com/JAYhxiNiS8jD2gGIDUi9cG
*आज ही जुड़े हमारे यूट्यूब चैनल से,नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें और जुड़े हमारे साथ*
https://youtube.com/@ivillagenetworknews