आज का पंचांग और राशिफल, बुधवार 11 अक्टूबर 2023
ivillagenetwor न्यूज़ बीकानेर। 11 अक्टूबर 2023 :
आज का पंचांग
तिथि संवत् :
आश्विन, कृष्ण पक्ष द्वादशी, बुधवार सायं 05:38 तक विक्रम संवत् 2080, सूर्य दक्षिणायन, शरद ऋतु, 11 अक्टूबर।
सूर्योदय कालीन नक्षत्र:
मघा नक्षत्र प्रातः 08:45 तक रहेगा, इसके बाद पूर्वाफाल्गुनी नक्षत्र रहेगा। शुभ योग प्रातः 8:41 तक, इसके बाद शुक्ल योग रहेगा। तैतिल करण सायं 05:38 तक रहेगा, इसके बाद गर करण रहेगा।
ग्रह विचार ( प्रातः 05:30): सूर्य-कन्या, चंद्र सिंह, मंगल-तुला, बुध- कन्या, गुरु-मेष, शुक्र- सिंह, शनि-कुंभ, राहु-मेष, केतु-तुला राशि में स्थित है।
राहुकाल: दोपहर 12:00 से 01:30 तक रहेगा।
दिशाशूल : उत्तर दिशा-जरूरी हो तो मिश्री या सौंफ खाकर यात्रा करें।
शुभाशुभ ज्ञानम: सूर्य चित्रा में प्रातः 07:59, प्लूटो मार्गी प्रातः 06:35, बारस व संन्यासियों का श्राद्ध, लोकनायक जयप्रकाश नारायण जयंती, गंडमूल प्रातः 08:45 तक, महापात अगले दिन प्रातः 05:34 से, राजयोग प्रातः 08:45 से सायं 05:38 तक ।
चौघड़िया मुहूर्त:
प्रातः 06:27 से 09:21 तक लाभ व अमृत का
प्रातः 10:47 से 12:14 तक शुभ का,
दोपहर 03:07 से 04:33 तक चर का,
सायं 04:33 से 06:00 तक लाभ का चौघड़िया रहेगा।
आज का राशिफल
मेष: शुभ अंक… 2 शुभ रंग… नारंगी कामकाज की अतिरिक्त जिम्मेदारियां मिल सकती हैं। संपत्ति खरीदने में जल्दबाजी न करें। धार्मिक गतिविधियों में रुचि बढ़ेगी। शत्रु पक्ष हावी हो सकता है।
वृष: शुभ अंक 1 शुभ रंग… जामुनी भागदौड़ की अधिकता से स्वास्थ्य प्रभावित हो सकता है। कला के क्षेत्र में मान-सम्मान बढ़ेगा। नौकरी में अधिकारियों का दबाव रहेगा। आय के नए स्रोत बनेंगे।
मिथुन : शुभ अंक… 7 शुभ रंग सफेद आपकी प्रगति से सहकर्मी ईर्ष्या करेंगे। व्यापार में नए समझौते होने की संभावना है। लंबी यात्रा पर जाने का विचार बनेगा। सुख-सुविधाओं में वृद्धि होगी। शांत रहें।
कर्क : शुभ अंक… 9 शुभ रंग पीला पारिवारिक जीवन में सुख-शांति रहेगी। सामाजिक कार्यक्रमों में हिस्सा लेंगे। मित्र-मंडली के सहयोग से काम में आसानी होगी। राजकीय मामले सुलझेंगे।
सिंह : शुभ अंक…. 1 शुभ रंग भूरा मेहमानों के आने से घर में खुशी का माहौल रहेगा। अध्ययन में एकाग्रता बढ़ेगी। जरूरतमंदों की मदद करके खुश होंगे। कारोबार का विस्तार हो सकता है।
कन्या: शुभ अंक… 6 शुभ रंग गेहुंआ मीडिया से जुड़े लोगों को नई पहचान मिल सकती है। दोस्तों के साथ मौज-मस्ती में समय व्यतीत होगा। कॅरिअर में नए अवसर मिलेंगे। विरोधियों से सतर्क रहें।
तुला : शुभ अंक… 3 शुभ रंग क्रीम : विदेश यात्रा के प्रस्ताव मिल सकते हैं। उच्चाधिकारी आपकी कार्यशैली से प्रसन्न रहेंगे । वाहन खरीदने की योजना को टालें। नए संपर्कों का लाभ मिलेगा। –
वृश्चिक : शुभ अंक….6 शुभ रंग हरा पारिवारिक विवाद मध्यस्थ की सहायता से हल होगा। विरोधी फंसाने का प्रयास करेंगे। रचनात्मक कार्यों में रुचि बढ़ेगी। धार्मिक यात्रा का कार्यक्रम बनेगा।
धनु: शुभ अंक… 5 शुभ रंग … आसमानी घर में सुख-शांति रहेगी। कारोबार की नवीन योजनाएं बनेंगी। कानूनी मामलों में पक्ष मजबूत होगा। बिना मांगे किसी को सलाह न दें, अपमान हो सकता है।
मकर : शुभ अंक… 4 शुभ रंग… कत्थई खर्च की अधिकता से बजट गड़बड़ा सकता है। धैर्य बनाए रखें। आपकी कार्य प्रणाली की वजह से सामाजिक गतिविधियों में आपकी छवि में निखार आएगा।
कुंभ: शुभ अंक 8 शुभ रंग… जामुनी आयात-निर्यात के काम लाभ मिलेगा। अधिकारियों का सहयोग मिलने से आत्मविश्वास बढ़ेगा। मांगलिक कार्यक्रमों में शामिल हो सकते हैं। आस्था बढ़ेगी।
मीन : शुभ अंक… 2 शुभ रंग… सफेद : अटके काम पूरे होने से शांति मिलेगी। अधिकारियों द्वारा आकस्मिक निरीक्षण हो सकता है। कोर्ट-कचहरी के मामलों में समस्या बढ़ सकती है। धैर्य बनाए रखें।