आज का पंचांग और राशिफल, रविवार 09 अक्टूबर 2023

आज का पंचांग और राशिफल, रविवार 09 अक्टूबर 2023
आज का पंचांग और राशिफल, रविवार 09 अक्टूबर 2023

आज का पंचांग और राशिफल, रविवार 09 अक्टूबर 2023

ivillagenetwor न्यूज़ बीकानेर। 09 अक्टूबर 2023 :

आज का पंचांग

तिथि संवत्: आश्विन, कृष्ण पक्ष दशमी सोमवार दोपहर 12:37 तक रहेगी। विक्रम संवत् 2080,सूर्य दक्षिणायन, शरद ऋतु, 9 अक्टूबर।
सूर्योदय कालीन नक्षत्र : अश्लेषा नक्षत्र अगले दिन प्रातः 05:45 तक, इसके बाद मघा नक्षत्र रहेगा। सिद्ध योग प्रातः 06:50 तक, इसके बाद साध्य योग रहेगा। विष्टि करण दोपहर 12:37 तक, इसके बाद बव करण रहेगा।
ग्रह विचार ( प्रातः 05:30): सूर्य कन्या, चंद्र-कर्क, मंगल-तुला, बुध- कन्या, गुरु-मेष, शुक्र- सिंह, शनि-कुंभ, राहु-मेष, केतु-तुला राशि में स्थित है।
राहुकाल प्रातः 07:30 से 09:00 तक रहेगा।
दिशाशूल : पूर्व दिशा : जरूरी हो तो मिश्री या सौंफ खाकर यात्रा कर सकते हैं।
शुभाशुभ ज्ञानम्: भद्रा दोपहर 02:37 तक, एकादशी का श्राद्ध, गुरुनानक देव पुण्य दिवस प्राचीन मत से, गुरु रामदास जयंती नवीन मत से, गंडमूल सम्पूर्ण दिनरात, कुमार योग अगले दिन प्रातः 05:45 से।
चौघड़िया मुहूर्त:
प्रातः 06:26 से 07:53 तक अमृत का,
प्रातः 09:20 से 10:47 तक शुभ का,
दोपहर 01:41 से 03:08 तक चर का,
दोपहर 03:08 से 06:02 लाभ व अमृत का चौघड़िया रहेगा।

आज का राशिफल

मेष: शुभ अंक 1 शुभ रंग हरा : पुरानी बीमारी का निदान होगा। व्यापार में नई योजनाएं बनेंगी। रिश्तेदारों के व्यवहार से खिन्नता होगी। आय की अपेक्षा खर्च अधिक होगा। प्रेम-प्रसंग में सफलता मिलेगी।
वृष: शुभ अंक… 7 शुभ रंग गुलाबी व्यापार में लिया गया जोखिम सफल होगा। बेवजह विवाद का सामना करना पड़ सकता है। जीवनसाथी के व्यवहार से खिन्नता होगी। घूमने का कार्यक्रम बनेगा।
मिथुन : शुभ अंक… 9 शुभ रंग… लाल : मनचाहा काम मिलने से खुशी होगी। परिजनों की भावनाओं का सम्मान करें। पारिवारिक समस्या का समाधान होगा। अकारण मानसिक बेचैनी बढ़ेगी।
कर्क : शुभ अंक….. शुभ रंग …पीला : मित्रों का सहयोग मिलेगा। व्यवस्थित अध्ययन से सफलता हासिल होगी। नए प्रोजेक्ट में अनुभवी लोगों से सलाह लें। लेन-देन में पारदर्शिता रखें। शांत रहें।
सिंह : शुभ अंक … 8 शुभ रंग … सफेद : शुभ समाचार मिल सकता है। कार्यस्थल पर काम का दबाव रहेगा। सही दिनचर्या से सेहत में सुधार होगा। आय के स्रोत बढ़ाने के अवसर मिलेंगे। विवाद से दूर रहें।
कन्या: शुभ अंक…6 शुभ रंग… कत्थई : उच्च अधिकारी आपकी कार्यशैली से प्रभावित होंगे। जमीन जायदाद में धोखाधड़ी हो सकती है । मित्रमंडली का सहयोग मिलेगा। व्यावसायिक यात्रा के योग हैं।
तुला: शुभ अंक… 2 शुभ रंग क्रीम कार्यस्थल पर दोहरी जिम्मेदारी रहेगी। सामाजिक गतिविधियों में आपका विशेष योगदान रहेगा तथा वर्चस्व भी बढ़ेगा। कारोबार के विस्तार की संभावना है।
वृश्चिक : शुभ अंक… 8 शुभ रंग सुनहरा अपनों की मदद से संबल मिलेगा। संतान के स्वास्थ्य की चिंता रहेगी। अध्यात्म चर्चा में भाग लेने से मन शांत रहेगा। सुख-सुविधाओं पर धन खर्च होगा।
धनु : शुभ अंक… 9 शुभ रंग बैंगनी घर-परिवार में मांगलिक आयोजन को लेकर उत्साहित रहेंगे। नए कार्य की रूपरेखा बनाने में जीवनसाथी से सलाह लें। रोजगार के प्रस्ताव मिलेंगे। आस्था बढ़ेगी।
मकर : शुभ अंक… 1 शुभ रंग … आसमानी प्रेम संबंधों में परिवार की सहमति मिलेगी। सामाजिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। प्रतिस्पर्धियों के समक्ष अपनी योजना गुप्त रखें। राजकार्य में सहयोग मिल सकता है।
कुंभ: शुभ अंक…. 4 शुभ रंग… मेहंदीया: कार्यस्थल पर तकनीकी खराबी से काम में देरी हो सकती है। धार्मिक आयोजनों में खर्च बढ़ेगा। लंबी यात्रा का कार्यक्रम बन सकता है। संपर्क क्षेत्र बढ़ेगा।
मीन : शुभ अंक … 3 शुभ रंग… स्लेटी : कार्य की अधिकता से सेहत बिगड़ सकती है। मेहमानों के आवागमन से घर में खुशी का माहौल रहेगा। बुजुर्गों का आशीर्वाद प्राप्त होगा। व्यापार में लाभ होगा।
:

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here