आज का पंचांग और राशिफल, शनिवार, 07 अक्टूबर 2023

आज का पंचांग और राशिफल, शनिवार, 07 अक्टूबर 2023
आज का पंचांग और राशिफल, शनिवार, 07 अक्टूबर 2023

आज का पंचांग और राशिफल, शनिवार, 07 अक्टूबर 2023

ivillagenetwor न्यूज़ बीकानेर। 07 अक्टूबर 2023 

आज का पंचांग

तिथि संवत् आश्विन, कृष्ण पक्ष अष्टमी शनिवार प्रातः 08:09 तक रहेगी, विक्रम संवत् 2080, सूर्य दक्षिणायन, शरद ऋतु, 7 अक्टूबर।

सूर्योदय कालीन नक्षत्र: पुनर्वसु नक्षत्र रात्रि 11:57 तक, इसके बाद पुष्य नक्षत्र रहेगा। शिव योग अगले दिन प्रातः 06:02 तक, इसके बाद सिद्ध योग रहेगा। कौलव करण प्रातः 08:09 तक, इसके बाद तैतिल करण रहेगा।

ग्रह विचार ( प्रातः 05:30): सूर्य कन्या, चंद्र-मिथुन, मंगल-तुला, बुध – कन्या, गुरु-मेष, शुक्र-सिंह, शनि-कुंभ, राहु-मेष, केतु-तुला राशि में स्थित हैं।

राहुकाल प्रातः 09:00 से 10:30 तक रहेगा।

दिशाशूल : पूर्व दिशा : यदि जरूरी हो तो लौंग खाकर यात्रा कर सकते हैं।

शुभाशुभ ज्ञानम: बुध हस्त में दोपहर 02:33 पर, नवमी व सौभाग्यवतीनां श्राद्ध, मातृनवमी।

चौघड़िया मुहूर्त:

प्रातः 07:53 से 09:20 तक शुभ का चौघड़िया,

दोपहर 12:15 से 01:42 तक चर का चौघड़िया,

दोपहर 01:42 से 04:37 तक लाभ व अमृत का चौघड़िया रहेगा।

आज का राशिफल

मेष : शुभ अंक… 2 शुभ रंग बैंगनी दांपत्य जीवन में सामंजस्य बढ़ेगा। घर के बुजुगों का मार्गदर्शन मिलेगा। सामाजिक कार्यक्रमों में हिस्सा लेंगे। जरूरतमंदों की मदद करनी पड़ सकती है।

वृष: शुभ अंक…6 शुभ रंग… कत्थई : कार्यस्थल पर प्रतिष्ठा बढ़ेगी। पारिवारिक मतभेद उभर सकते हैं। सामाजिक कार्यक्रम में सहभागी बनेंगे। समय के साथ कार्यशैली बदलनी पड़ सकती है।

मिथुन : .: शुभ अंक 3 शुभ रंग भूरा कोई महत्वपूर्ण सूचना मिलने की संभावना है। व्यापार में लाभ की स्थिति बनेगी। धर्म-कर्म में प्रवृत्त होंगे। अध्ययन में व्यवधान आ सकता है। आय बढ़ेगी।

कर्क : : शुभ अंक….8 शुभ रंग नारंगी परिवार का साथ मिलेगा। प्रेम-प्रसंग में सफलता मिलेगी। दिखावे के चक्कर में कर्ज का बोझ बढ़ा लेंगे। स्वास्थ्य में उतार-चढ़ाव रहेगा। मानसिक अशांति रहेगी।

सिंह : शुभ अंक…. 3 शुभ रंग… बैंगनी मौज-मस्ती में समय व्यतीत होगा। व्यावसायिक निर्णय लेना कठिन रहेगा। धार्मिक आयोजन में भाग लेने का अवसर मिलेगा। प्रेम संबंधों में मतभेद हो सकते हैं।

कन्या: शुभ अंक ….9 शुभ रंग… जामुनी विरोधी आपके काम में कमी निकालने की कोशिश करेंगे। कानूनी मामलों में सावधानी बरतें। मौसमी बदलाव से स्वास्थ्य प्रभावित होगा। राजकीय मामले सुलझेंगे।

तुला-: शुभ रंग नारंगी : निवेश में दिलचस्पी बढ़ेगी। अपनी रणनीति गुप्त रखें, शत्रु घात लगा सकते हैं। मित्रों का सहयोग मिलेगा। व्यापार में नए एग्रीमेंट हो सकते हैं। नए संपर्क बनेंगे।

वृश्चिक : शुभ अंक 2 शुभ रंग नीला दांपत्य जीवन में तालमेल नहीं होने से तनाव बढ़ेगा। प्रॉपर्टी में पैसा अटक सकता है। खर्च की अधिकता से बजट गड़बड़ा सकता है। यात्रा का योग है।

धनु: शुभ अंक… 6 शुभ रंग हरा युवाओं को विवाह संबंधी प्रस्ताव मिलेंगे। दूसरों की बातों में आकर अपना नुकसान कर लेंगे। विवादास्पद मामले सुलझाने का उचित समय है। आस्था बढ़ेगी।

मकर : शुभ अंक… 4 शुभ रंग… सफेद कार्यस्थल पर अधीनस्थों का सहयोग मिलेगा। मित्रों के साथ मौज-मस्ती में समय व्यतीत होगा। अपनों के कारण नीचा देखना पड़ सकता है। मित्र मिलेंगे।

कुंभ: शुभ अंक… 9 शुभ रंग… काला रोजगार के नए अवसर मिलेंगे। पारिवारिक अपेक्षाएं बढ़ने से अशांति रहेगी। यात्रा स्थगित करनी पड़ सकती है। दोस्तों के साथ पिकनिक का कार्यक्रम बनेगा।

मीन: शुभ अंक… 2 शुभ रंग गुलाबी प्रतियोगी परीक्षा में सफलता मिलेगी। कारोबार में उन्नति से लोग ईर्ष्या करेंगे। लेन-देन में जल्दबाजी न करें। आवेश में आने के बजाय नरमी से काम लें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here