आज का पंचांग और राशिफल,शनिवार 14 अक्टूबर 2023

आज का पंचांग और राशिफल,शनिवार 14 अक्टूबर 2023
आज का पंचांग और राशिफल,शनिवार 14 अक्टूबर 2023

आज का पंचांग और राशिफल,शनिवार 14 अक्टूबर 2023

आज का पंचांग

ivillagenetwor न्यूज़ बीकानेर। 14 अक्टूबर 2023 :

तिथि संवत् : आश्विन, कृष्ण पक्ष अमावस्या ,शनिवार रात्रि 11:25 तक रहेगी, विक्रम संवत् 2080, सूर्य दक्षिणायन, शरद ऋतु 14 अक्टूबर।

सूर्योदय कालीन नक्षत्र: हस्त नक्षत्र सायं 04:24 तक, इसके बाद चित्रा नक्षत्र रहेगा । ऐन्द्र योग प्रातः 10ः24 तक, इसके बाद वैधृति योग रहेगा। चतुष्पद करण प्रातः 10:38 तक, इसके बाद नाग करण रहेगा ।

ग्रह विचार (प्रात: 05:30): सूर्य-कन्या, चंद्र-कन्या, मंगल-तुला, बुध- कन्या, गुरु-मेष, शुक्र-सिंह, शनि कुंभ, राहु-मेष, केतु-तुला राशि में स्थित हैं।

राहुकाल: प्रात: 09:00 से 10:30 तक रहेगा।

दिशाशूल : पूर्व दिशा : जरूरी हो तो लौंग खाकर यात्रा कर सकते हैं।

शुभाशुभ ज्ञानम : बुध चित्रा में रात्रि 4:08 पर, देवपितृकार्य अमावस्या, सर्वपितृश्राद्ध, पितृपक्ष पूर्ण, शनैश्चरी अमावस्या, सिंजामाता पूजन समाप्त, कंकण सूर्य ग्रहण रात्रि 8:34 से मध्य रात्रि 02:25 तक (भारत में अदृश्य ) । में

चौघड़िया मुहूर्त:

प्रातः 07:55 से 09:21 तक शुभ का चौघड़िया,

दोपहर 12:13 से 01:39 तक चर का चौघड़िया,

दोपहर 01:39 से 04:31 तक लाभ व अमृत का चौघड़िया रहेगा।

आज का राशिफल

मेष : शुभ अंक… 5 शुभ रंग…हरा कार्यस्थल पर परिस्थितियां अनुकूल होंगी। नया वाहन खरीदने का मन बनेगा। यात्रा सुखद रहेगी। खेलकूद से जुड़े लोगों को नए अवसर मिलेंगे। थकावट रहेगी। •

वृष शुभ अंक 3 शुभ रंग… गुलाबी आप लक्ष्य तय सीमा से पहले पूरे कर लेंगे। कार्यस्थल पर सहकर्मियों का विश्वास जीतने में कामयाब होंगे। संतान के विवाह की रूपरेखा बन सकती है। धैर्य रखें।

मिथुन : शुभ अंक… 1 शुभ रंग… सफेद पुराने केस का फैसला पक्ष में होने की उम्मीद है। हास-परिहास में समय गुजरेगा। रोजगार संबंधित नवीन जानकारी मिलेगी। कारोबार का विस्तार संभव है।

कर्क : शुभ अंक…. 1 शुभ रंग… बैंगनी कारोबार में अपेक्षित लाभ नहीं मिलने से मन व्यथित रहेगा। आपकी तरक्की से लोग ईर्ष्या करेंगे। युवा अपनी प्रतिभा को निखारने का प्रयास करेंगे। आस्था बढ़ेगी।

सिंह : शुभ अंक… 9 शुभ रंग… जामुनी विवाह संबंधी निर्णय लेने के लिए समय अनुकूल है। नया प्रोजेक्ट शुरू करने की संभावना है। राजनीति में विरोधी गुट सक्रिय रहेगा। लेन-देन में सावधानी बरतें।

कन्या: शुभ अंक… 4 शुभ रंग… भूरा आयात-निर्यात संबंधी कार्य में तरक्की के योग हैं। व्यर्थ की बहसबाजी से नुकसान की आशंका है । व्यावसायिक वर्ग के लिए असमंजस की स्थिति बनी रहेगी।

तुला : शुभ अंक ….4 शुभ रंग…पीला दैनिक जरूरतों पर खर्च बढ़ने • से परेशान रहेंगे। कामकाज में आंशिक बदलाव की संभावना है। वित्तीय मामलों में जल्दबाजी नहीं करें। मेहमानों का आवागमन रहेगा।

वृश्चिक : : शुभ अंक….5 शुभ रंग… आसमानी पारिवारिक मामलों मैं दूसरों का हस्तक्षेप बढ़ने से तनाव रहेगा। यात्रा कार्यक्रम स्थगित करना उचित रहेगा। फिजूल खर्ची से परेशान रहेंगे। नए संपर्क बनेंगे।

धनु : शुभ अंक… 2 शुभ रंग… नीला जमीन-जायदाद खरीदने की योजना बनेगी अपनों की मदद से बैंक लोन संबंधी कार्य सहज ही पूरा होगा। अचानक हुई मुलाकात मजबूत रिश्ते में बदल सकती है।

मकर : शुभ अंक… 8 शुभ रंग.. स्लेटी सामाजिक मान-सम्मान में वृद्धि होगी। विदेश यात्रा का प्रस्ताव मिल सकता है। आर्थिक समस्या दूर होगी। सामाजिक कार्यक्रमों में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेंगे।

कुंभ: शुभ अंक … 3 शुभ रंग… गेहुंआ : बिजनेस में लंबे समय से अटके कार्यों में गति आएगी। कब्ज की समस्या बढ़ सकती है। कार्यस्थल पर टारगेट पूरे नहीं होने से तनाव रहेगा। उधारी से बचें।

मीनः शुभ अंक…. 7 शुभ रंग… आसमानी अपनी योजना सार्वजनिक नहीं करें। प्रतियोगी परीक्षा में सफलता मिलेगी। व्यापारिक योजना में पैसा अटक सकता है। कार्यस्थल पर शत्रुओं से सावधान रहें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here