आज का पंचांग और राशिफल,19 अक्टूबर 2023,गुरुवार

आज का पंचांग और राशिफल,19 अक्टूबर 2023,गुरुवार
आज का पंचांग और राशिफल,19 अक्टूबर 2023,गुरुवार
आज का पंचांग और राशिफल,19 अक्टूबर 2023,गुरुवार

आज का पंचांग

तिथि संवत्
आश्विन शुक्ल पक्ष, पंचमी गुरुवार रात्रि 12:32 तक रहेगी। विक्रम संवत् 2080 सूर्य दक्षिणायन, शरद ऋतु, 19 अक्टूबर।
सूर्योदय कालीन नक्षत्र: ज्येष्ठा नक्षत्र रात्रि 09:04 तक, इसके बाद मूल नक्षत्र रहेगा। सौभाग्य योग प्रातः 06:54 तक, इसके बाद शोभन योग रहेगा। बव करण दोपहर 12:52 तक, इसके बाद बालव करण रहेगा।
ग्रह विचार: ( प्रात: 05:30) सूर्य तुला, चंद्र वृश्चिक, मंगल-तुला, बुध- तुला, गुरु-मेष, शुक्र- सिंह, शनि-कुंभ, राहु-मेष, केतु-तुला राशि में स्थित है।
राहुकाल: दोपहर 01:30 से 03:00 तक रहेगा।
दिशाशूल : दक्षिण दिशा यदि जरूरी हो तो तुलसी का पत्ता खाकर या साबुत सिंका धनिया साथ लेकर यात्रा कर सकते हैं।
शुभाशुभ ज्ञानम्: उपांग ललिता व्रत, ललिता पंचमी, नत पंचमी (उड़ीसा), गंडमूल संपूर्ण दिनरात ।
चौघड़िया मुहूर्त:
प्रातः 06:32 से 07:57 तक शुभ का,
प्रातः 10:47 से 12:12 तक चर का,
दोपहर 12:12 से 03:02 तक लाभ व अमृत का,
सायं 04:27 से 05:52 तक शुभ का चौघड़िया रहेगा।
आज का  राशिफल
मेष : शुभ अंक… 2 शुभ रंग… नीला घर की साज-सज्जा पर धन खर्च होगा। स्वास्थ्य खराब होने से यात्रा स्थगित करनी पड़ सकती है। कोर्ट-कचहरी में न्याय मिलने की संभावना है। धैर्य बनाए रखें।
वृष: शुभ अंक… 6 शुभ रंग… क्रीम मेहमानों के आवागमन से घर की दिनचर्या बाधित हो सकती है। परिवार के साथ धार्मिक यात्रा का कार्यक्रम बन सकता है। व्यापार में लाभ मिलने की उम्मीद है।
मिथुन: शुभ अंक… 5 शुभ रंग…हरा महत्वपूर्ण प्रोजेक्ट में शामिल होंगे। अध्ययन में रुचि बढ़ेगी। जीवनसाथी के स्वास्थ्य में सुधार होगा। अपनी योजना गुप्त रखें अन्यथा विरोधी फायदा उठा सकते हैं।
कर्क : शुभ अंक…. 7 शुभ रंग सुनहरा : कर्मचारी वर्ग को अतिरिक्त जिम्मेदारियां मिलने से परेशानी होगी। संतान के किसी काम से घर में अशांति रहेगी। कार्यस्थल पर विरोधी प्रबल होगा।
सिंह : शुभ अंक ….9 शुभ रंग… गुलाबी परीक्षा की तैयारी के लिए उचित मार्गदर्शन मिलेगा। सुख-सुविधाओं में वृद्धि होगी। सरकारी योजनाओं से लाभान्वित होंगे। धार्मिक कार्यों में विश्वास बढ़ेगा।
कन्या: शुभ अंक…. 3 शुभ रंग… सफेद लक्ष्य प्राप्ति के लिए उचित रणनीति बनेगी। साझेदारी में पारदर्शिता बनाए रखें। योग्य व अनुभवी लोगों का सान्निध्य प्राप्त होगा। राजकीय मामले सुलझेंगे।
तुला: शुभ अंक… 7 शुभ रंग… क्रीम: प्रॉपर्टी क्रय में धोखा हो सकता है, सावधानी से जांच-पड़ताल करें। आपका परिश्रम सफलता दिला सकता है। कार्यस्थल पर षड्यंत्र के शिकार हो सकते हैं।
वृश्चिक : शुभ अंक… 1 शुभ रंग… बादामी कॅरिअर में तरक्की के लिए लक्ष्य निर्धारण करना होगा। व्यावसायिक लाभ हासिल करने में कामयाब रहेंगे। योग्यता साबित करने का उपयुक्त समय है।
धनु: शुभ अंक… 8 शुभ रंग… आसमानी रचनात्मक गतिविधियां बढ़ेंगी। रुका हुआ काम बनने के आसार हैं। दौड़धूप की अधिकता से स्वास्थ्य प्रभावित होगा। नौकरी में पदोन्नति की रूपरेखा बनेगी।
मकर : शुभ अंक … 3 शुभ रंग गेहुंआ : पारिवारिक समस्या सुलझाने में सफल होंगे। व्यापार में आ रही अड़चनें दूर होंगी। सही रणनीति बनाकर अध्ययन करें। वाणी पर नियंत्रण रखें। धैर्य रखें।
कुंभ: शुभ अंक… 7 शुभ रंग जामुनी समाज में प्रतिष्ठा बढ़ेगी। बड़े निवेश से फिलहाल बचें। रोजमर्रा की भागदौड़ बढ़ सकती है। ऑनलाइन कारोबार के विस्तार की संभावना है। आय के स्रोत बढ़ेंगे।
मीन : शुभ अंक 2 शुभ रंग… सफेद दोस्तों के गिले-शिकवे दूर होंगे। सफर में परेशानियां आएंगी। कार्यस्थल पर सहकर्मियों के साथ उचित सामंजस्य बनेगा। उधार दिया पैसा वसूल कर लेंगे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here