आज का पंचांग और राशिफल, Today’s Panchang and Horoscope, 18 नवंबर 2023,शनिवार

आज का पंचांग और राशिफल, Today’s Panchang and Horoscope, 18 नवंबर 2023,शनिवार
आज का पंचांग और राशिफल, Today’s Panchang and Horoscope, 18 नवंबर 2023,शनिवार

आज का पंचांग और राशिफल, Today’s Panchang and Horoscope, 18 नवंबर 2023,शनिवार

ivillagenetwor न्यूज़ बीकानेर। 18 नवंबर 2023 :

तिथि संवत्: कार्तिक शुक्ल पक्ष पंचमी शनिवार प्रातः 09:19 तक रहेगी, विक्रम संवत् 2080, शाके 1945, सूर्य दक्षिणायन, हेमंत ऋतु, 18 नवंबर।

सूर्योदय कालीन नक्षत्र: उत्तराषाढ़ा नक्षत्र रात्रि 12:07 तक, इसके बाद श्रवण नक्षत्र रहेगा। गंड योग रात्रि 02:17 तक, इसके बाद वृद्धि योग रहेगा। बालव करण प्रातः 09:19 तक, इसके बाद कौलव करण रहेगा।

ग्रह विचार ( प्रातः 05:30): सूर्य वृश्चिक, चंद्र-धनु, मंगल वृश्चिक, बुध – वृश्चिक, गुरु-मेष, शुक्र-कन्या, शनि-कुंभ, राहु-मीन, केतु-कन्या राशि में स्थित हैं।

राहुकाल: प्रात: 09:00 से 10:30 तक रहेगा।

दिशाशूल : पूर्व दिशा जरूरी हो तो लौंग खाकर यात्रा कर सकते हैं।

शुभाशुभ ज्ञानम: हर्षल वक्री भरणी 4 में रात्रि 10:54, सौभाग्य पंचमी व्रत, डाला छठ महापर्व पूर्ण डालाछठ पर अस्तगामी सूर्य को अर्घ्य बिहार, जयपुर का 296वां स्थापना दिवस, गुरु गोविंद सिंह पुण्य दिवस प्रा. मत से ।

चौघड़िया मुहूर्त:

प्रातः 08:12 से 09:32 तक शुभ का,

दोपहर 12:12 से 01:32 तक चर का,

दोपहर 01:32 से 04:11 तक लाभ व अमृत का चौघडिया रहेगा।

आज का  राशिफल 

मेष : शुभ अंक….4 शुभ रंग गुलाबी : कार्यक्षेत्र में विश्वासघात का भय रहेगा। सहयोगियों से वक्त पर मदद नहीं मिलने से काम अटक सकते हैं। युवाओं को कॅरिअर में बेहतर प्रस्ताव मिलने के आसार हैं।

वृष:  शुभ अंक… 6 शुभ रंग नारंगी संतान के भाग्योदय से प्रसन्नता होगी। प्रॉपर्टी में निवेश के अवसर मिल सकते हैं। नई जिम्मेदारी आने से आपकी व्यस्तता बढ़ेगी। बातचीत में नरमी बरतें।

मिथुन : शुभ अंक … 8 शुभ रंग… नीला : जोखिम के कार्यों में रुचि बढ़ेगी। अधिकारी आपके काम से प्रसन्न रहेंगे। कार्यस्थल पर मेहनत का भरपूर लाभ मिलेगा। विरोधियों को मात देने में कामयाब रहेंगे।

कर्क : शुभ अंक 2 शुभ रंग… भूरा : विरोधी आपको उलझाने की कोशिश कर सकते हैं। कानूनी मामलों में लापरवाही नुकसानदायी हो सकती है। दिखावे के चलते कर्ज लेने की स्थिति बनेगी। धैर्य रखें।

सिंह : शुभ अंक… 1 शुभ रंग…पीला : जानबूझकर लोग भ्रमित करने का प्रयास करेंगे। सामूहिक कार्यों में सबकी सहमति से आगे बढ़ना लाभदायी रहेगा। पारिवारिक तनाव के चलते मन अशांत रहेगा।

कन्या : शुभ अंक … 3 शुभ रंग… जामुनी सफलता के लिए कार्य योजना में बदलाव आवश्यक है। प्रियजन का आगमन प्रसन्नता देगा। लेनदेन के मामलों में आपका पक्ष मजबूत होगा। धर्म में रुचि बढ़ेगी।

तुला : शुभ अंक…5 शुभ रंग लाल जल्दबाजी के चक्कर में कोई बड़ी गलती कर बैठेंगे। अधिकारी आपके काम के तरीके से नाराज हो सकते हैं। मित्रों को दिया गया आश्वासन पूरा करना मुश्किल रहेगा।

वृश्चिक : शुभ अंक … 7 शुभ रंग…स्लेटी : आलोचना करने की बजाय अपने काम पर ध्यान दें, सफलता मिलेगी। कार्यस्थल की योजना अचानक बाहर आने से आपकी परेशानी बढ़ सकती है।

धनु: शुभ अंक….9 शुभ रंग.. बादामी विरोधी नित नई समस्या खड़ी करने की कोशिश करेंगे। अपने अधिकारों के लिए खुद को लड़ना होगा। वाहन खरीदने का मन बनेगा। विवाद सुलझने से राहत मिलेगी।

मकर : शुभ अंक….8 शुभ रंग.. फिरोजी राजकीय मामलों में आ रही परेशानी दूर होगी। अपने नजरिए में थोड़ा-सा बदलाव करें कार्यस्थल पर अनुकूलता बनेगी। घर में खुशी का माहौल रहेगा।

कुंभ: शुभ अंक….6 शुभ रंग आसमानी बिखरे कामों को समेटने में सफल रहेंगे। बुजुर्गों के स्वास्थ्य की चिंता रहेगी। नौकरी में चल रहा टकराव दूर हो सकता है। धार्मिक यात्रा का मन बनेगा।

मीनः शुभ अंक… 4 शुभ रंग…हरा विरोधियों की चालों से सतर्क रहें, बड़ा नुकसान हो सकता है। अपने सामर्थ्य के अनुसार खर्च करें। विपरीत हालात में धैर्य से काम लें। मेहमानों की आवाजाही बनी रहेगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here