आज का पंचांग और राशिफल, Today’s Panchang and Horoscope, 17 नवंबर 2023,शुक्रवार
ivillagenetwor न्यूज़ बीकानेर। 17 नवंबर 2023 :
तिथि संवत्: कार्तिक शुक्ल पक्ष चतुर्थी, शुक्रवार प्रातः 11:04 तक रहेगी, विक्रम संवत् 2080, सूर्य दक्षिणायन, हेमंत ऋतु, 17 नवंबर।
सूर्योदय कालीन नक्षत्र: पूर्वाषाढ़ा नक्षत्र रात्रि 01: 17 तक रहेगा, इसके बाद उत्तराषाढ़ा नक्षत्र रहेगा। धृति योग प्रातः 07:36 तक, इसके बाद शूल योग रहेगा। विष्टि करण प्रातः 11:04 तक, इसके बाद बव करण रहेगा।
ग्रह विचार ( प्रातः 05:30): सूर्य वृश्चिक, चंद्र-धनु, मंगल वृश्चिक, बुध – वृश्चिक, गुरु-मेष, शुक्र-कन्या, शनि-कुंभ, राहु-मीन, केतु-कन्या राशि में स्थित है।
राहुकाल प्रातः 10:30 से 12:00 तक रहेगा।
दिशाशूल : पश्चिम दिशा- जरूरी हो तो इलायची खाकर यात्रा कर सकते हैं।
शुभाशुभ ज्ञानम्: भद्रा प्रातः 11:04 तक, बुध ज्येष्ठा में सायं 06:52, संक्रान्ति पुण्यकाल पूर्वाह्न में, लाला लाजपतराय पुण्य दिवस, डाला छठ महापर्व दूसरा दिन बिहार ।
चौघड़िया मुहूर्त:
प्रातः 06:52 से 08:12 तक चर का,
प्रातः 08:12 से 10:52 तक लाभ व अमृत का,
दोपहर 12:12 से 01:32 तक शुभ का
सायं 04:12 से 05:32 तक चर का चौघड़िया रहेगा।
आज का राशिफल,( Today’s Horoscope ) :-
मेष : शुभ अंक…. 3 शुभ रंग गुलाबी अपनी योजना गुप्त रखें, प्रतिद्वंद्वी फायदा उठा सकते हैं। धन लाभ के योग हैं। ननिहाल पक्ष से शुभ समाचार मिल सकते हैं। खानपान का विशेष ध्यान रखें। शांत रहें।
वृष: शुभ अंक…5 शुभ रंग… नारंगी : लंबे समय से चल रहे विवाद का निपटारा होगा। कारोबार में लेन-देन को लेकर टकराव हो सकता है। ऑफिस में कार्यभार की अधिकता रहेगी। स्वास्थ्य नरम रहेगा।
मिथुन : शुभ अंक… 1 शुभ रंग भूरा पुश्तैनी जमीन-जायदाद संबंधी कार्य पूरे होने की संभावना है। काम में देरी से अधिकारी नाराज हो सकते हैं। स्वास्थ्य में आंशिक सुधार होगा। धार्मिक यात्रा के योग हैं।
कर्क : शुभ अंक… 6 शुभ रंग क्रीम: सामाजिक क्षेत्र से जुड़े लोगों की सक्रीयता बढ़ेगी। मौसमी बीमारी की चपेट में आ सकते हैं, सावधानी बरतें। अनावश्यक विवाद की स्थिति बनी हुई है। धैर्य बनाए रखें।
सिंह : शुभ अंक… 7 शुभ रंग… गेहुंआ किसी विशेष कार्य के संपादित होने से तनाव मुक्त रहेंगे। यात्रा में अनावश्यक बदलाव हो सकते हैं। संतान के स्वास्थ्य की चिंता रहेगी। धर्म में रुचि बढ़ेगी।
कन्या: शुभ अंक… 8 शुभ रंग नीला प्रभावशाली व्यक्ति से हुई मुलाकात फायदा देगी। व्यावसायिक क्षेत्र में आपके विचारों को महत्व मिलेगा। बुजुर्गों के स्वास्थ का पूरा ध्यान रखें। अधिकारी प्रसन्न रहेंगे ।
तुला: शुभ अंक… 2 शुभ रंग… जामुनी : कार्यस्थल पर वातावरण सुखद रहेगा। किसी अनुभवी व्यक्ति का मार्गदर्शन मिलेगा। परिजनों के साथ समय व्यतीत करेंगे। व्यर्थ की आवाजाही से बचें। आस्था बढ़ेगी।
वृश्चिक : शुभ अंक….9 शुभ रंग… मेहंदिया : रुके हुए पेमेंट के आने की उम्मीद है। कार्यस्थल पर लापरवाही से बचें, मुश्किलें बढ़ सकती हैं। नया काम शुरू करने से पहले अच्छी तरह से विचार करें।
धनु : शुभ अंक….4 शुभ रंग पीला घर की साज-सज्जा पर धन खर्च बढ़ेगा। अपने सामर्थ्य से अधिक ऋण लेने से बचें। रोजगार के बेहतर अवसर मिलने की संभावना है। प्रियजन से मुलाकात सुखद रहेगी।
मकर : शुभ अंक… 3 शुभ रंग सफेद वैवाहिक जीवन में मधुरता रहेगी। स्वास्थ्य लाभ के लिए योग व ध्यान अपनाएं। भाइयों का सहयोग मिलेगा। रोजगार के उचित अवसर मिलेंगे। आय बढ़ेगी।
कुंभ : : शुभ अंक…. 7 शुभ रंग… बादामी समय पक्ष का है। निजी कार्यों को समय पर निपटाने का प्रयास करें। घर की गोपनीयता बाहरी लोगों के समक्ष उजागर नहीं करें। व्यावसायिक बदलाव लाभदायी हो सकते हैं।
मीन : शुभ अंक…5 शुभ रंग… लाल : सहकर्मियों के संग किसी मुद्दे को लेकर मतभेद हो सकते हैं। आध्यात्मिक गतिविधियों में समय गुजरेगा। प्रेम-संबंधों में गलतफहमी हो सकती है। समय के साथ स्वयं को बदलें।