पुलिस स्टेशन की दीवार फांद कर भागा चोर, 5 घंटे की मशक्कत के बाद पकड़ा गया,एसपी तेजस्विनी गौतम ने एक सुरक्षा प्रहरी को किया निलंबित

ivillagenetwor न्यूज़ बीकानेर। 27 सितंबर 2023 :लूणकरनसर थाने से मंगलवार को चोरी का आरोपी दीवार फांद कर भाग गया। आरोपी के भागने के बाद पुलिस कर्मचारियों में हड़कंप मच गया। हालांकि, पुलिस ने करीब पांच घंटे की मशक्कत के बाद आरोपी को रेलवे स्टेशन रोड के पास से दबोच लिया। पुलिस अधीक्षक तेजस्वनी गौतम ने थाने से आरोपी भागने के मामले में लापरवाही के लिए जिम्मेदार सुरक्षा प्रहरी विरेन्द्र सिंह को निलंबित कर दिया है। जानकारी के अनुसार, साधेरा निवासी राजपाल पुत्र हरिराम गोदारा की लूणकरनसर तहसील के रोझां रोड पर अनाज व पशुआहार की दुकान है। मंगलवार सुबह करीब पौने नौ बजे एक युवक गुल्लक में रखे दो लाख 33 हजार रुपए ले भागा। लोगों ने पीछा कर उसे पकड़ा और जमकर धुनाई की। लोगों ने उसकी तलाशी ली तो उसकी अंडरवियर के अंदर से दो लाख 33 हजार रुपए बरामद हुए। सूचना पर पुलिस रोझां पहुंची। पुलिस आरोपी को पकड़ कर थाने ले आई। पुलिस परिवादियों से घटनाक्रम की जानकारी ले रही थी, तभी युवक मौका पाकर थाने की दीवार फांद कर भाग गया। कुछ देर बाद जब थाने में आरोपी दिखाई नहीं दिया, तो पुलिस कर्मचारियों के हाथ-पांव फूल गए। उच्चाधिकारियों को घटना की जानकारी दी। घटना का एक वीडियो सोशल मीडिया पर भी वायरल हुआ है।

व्यापारी नाराज, नाकाबंदी कराई
थाने से व्यापारी के भाग जाने की खबर मिलते ही व्यापारी नाराज हो गए। उन्होंने पुलिस को इसके लिए खरी-खोटी सुनाई। एएसपी (ग्रामीण) डॉ. प्यारेलाल शिवरान ने बताया कि आरोपी गोड़ू निवासी राहुल (21) पुत्र जगदीश बिश्नोई को गिरफ्तार कर लिया गया है। आरोपी के खिलाफ थाने से भागने के आरोप में भी मामला दर्ज किया गया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here