बीकानेर:फायरिंग रेंज से सटे गांव में मिली संदिग्ध महिला, पुलिस ने लिया हिरासत में
ivillagenetwor न्यूज़ बीकानेर। 21 जुलाई 2023 :बीकानेर के महाजन फायरिंग रेंज के पास एक गांव में संदिग्ध महिला के होने की सूचना पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर महिला को गिरफ्तार कर लिया है। जानकारी के अनुसार बालादेसर गांव में एक संदिग्ध महिला होने की सूचना पुलिस को मिली सूचना मिलते ही मौके पर पुलिस पहुंची और महिला को गिरफ्तार कर लिया महिला मेघालय राज्य की बताई जा रही है।
बालादेसर गांव में संदिग्ध महिला के होने की सूचना के साथ ही प्रशासन अलर्ट मोड पर आ गया। महाजन फायरिंग रेंज से सटे गांव में संदिग्ध महिला के मिलने से पुलिस ने तुरंत महिला को गिरफ्तार कर पूछताछ शुरू कर दी है। अभी तक महिला यहां क्यों आई और यहां क्या कर रही थी इसके बारे में कोई जानकारी प्राप्त नहीं हुई है।
हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें👇
https://chat.whatsapp.com/JAYhxiNiS8jD2gGIDUi9cG
*आज ही जुड़े हमारे यूट्यूब चैनल से,नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें और जुड़े हमारे साथ*
https://youtube.com/@ivillagenetworknews