सुशीला डूडी नोखा से पहली बार लड़ रही चुनाव, भाजपा के बिहारी लाल बिश्नोई से होगा मुकाबला,देखे नोखा वि.स क्षेत्र की पूरी जानकारी।
ivillagenetwor न्यूज़ बीकानेर। 23 अक्टूबर 2023 :नोखा विधानसभा क्षेत्र से पार्टी ने सुशीला देवी को टिकट दिया है। सुशीला देवी रामेश्वर डूडी की पत्नी है। डूडी परिवार को नोखा से तीसरी बार टिकट मिला हैं
इससे पहले भाजपा ने सीट से बिहारी लाल बिश्नोई को प्रत्याशी घोषित कर दिया है। बिहारी लाल बिश्नोई ने 2018 के चुनाव में रामेश्वर डूडी को 8663 वोट से हराया था। वहीं पूर्व संसदीय सचिव कन्हैया लाल झंवर निर्दलीय ताल ठोक चुके है। रामेश्वर डूडी के बीमार होने के कारण उनकी पत्नी को टिकट दिया गया है। वर्ष 2013 के विधानसभा चुनावों में डूडी नोखा सीट से विधायक बने थे। डूडी बीकानेर से सांसद रह चुके है और वसुंधरा राजे के कार्यकाल में नेता प्रतिपक्ष भी रहे।
वर्ष | विधायक | पार्टी |
2018 | बिहारी लाल | बीजेपी |
2013 | रामेश्वर लाल डूडी | कांग्रेस |
2008 | कन्हैया लाल झंवर | निर्दलीय |
2003 | गोविंद राम | बीजेपी |
1998 | रेवत राम पंवार | कांग्रेस |
1993 | रेवत राम | बीजेपी |
1990 | चुन्नी लाल इंडलिया | जेडी |
1985 | चुन्नी लाल इंडलिया | एलकेडी |
1980 | सुरजा राम | कांग्रेस (आई) |
1977 | उदाराम हटिला | जेएनपी |
1972 | चुन्नी लाल इंडलिया | कांग्रेस |
1967 | सी लाल | निर्दलीय |
1962 | रूपा राम | निर्दलीय |
1957- 1 | रुपाराम | निर्दलीय |
1957- 2 | गिरधारी लाल | निर्दलीय |
1951 | कानसिंह | निर्दलीय |