गहलोत सरकार के खिलाफ बयान देना पड़ा भारी, मंत्री राजेन्द्र गुढ़ा को किया बर्खास्त,देखे वीडियो

गहलोत सरकार के खिलाफ बयान देना पड़ा भारी, मंत्री राजेन्द्र गुढ़ा को किया बर्खास्त,देखे वीडियो
गहलोत सरकार के खिलाफ बयान देना पड़ा भारी, मंत्री राजेन्द्र गुढ़ा को किया बर्खास्त,देखे वीडियो

ivillagenetwor न्यूज़  बीकानेर। 21 जुलाई 2023 :राजस्थान की राजनीति से बड़ी खबर : इस मंत्री को पद से किया बर्खास्त

राजेंद्र गुढ़ा मंत्री पद से बर्खास्त, राजेंद्र गुढ़ा ने आज विधानसभा में दिया था बयान, अपनी ही सरकार पर राजेंद्र गुढ़ा ने विधानसभा में साधा था निशाना

ग्रामीण विकास राज्य मंत्री राजेंद्र सिंह गुढ़ा को मंत्री पद से बर्खास्त कर दिया गया है। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत की सिफारिश को राज्यपाल कलराज मिश्र ने मंजूर कर लिया हैं। राज्यपाल के मंजूरी के साथ ही गुढ़ा की बर्खास्तगी पर मुहर लग गई है। राजेंद्र सिंह गुढ़ा लंबे समय से सीएम गहलोत और सरकार के खिलाफ बयान दे रहे थे।

गुढ़ा ने शुक्रवार को ​​​​​​​​​​​​​​विधानसभा में न्यूनतम आय गारंटी बिल पर बहस के दौरान गुढ़ा ने अपनी ही सरकार पर महिला सुरक्षा में फेल होने का आरोप लगाया था। मणिपुर में महिलाओं को उपद्रवी भीड़ के निर्वस्त्र घुमाने की घटना के विरोध में कांग्रेस विधायकों ने तख्तियां लहराईं थी। इस पर गुढ़ा ने कहा- राजस्थान में इस बात में सच्चाई है कि हम महिलाओं की सुरक्षा में विफल हो गए हैं। राजस्थान में जिस तरह से महिलाओं पर अत्याचार बढ़े हैं, ऐसे में हमें मणिपुर की बजाय अपने गिरेबां में झांकना चाहिए। गुढ़ा की बर्खास्तगी के बाद अब गहलोत मंत्रिपरिषद में एक मंत्री की जगह खाली हो गई है। अब कैबिनेट में फेरबदल की संभावना जताई जा रही है।

वीडियो देखने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें

https://fb.watch/lWoT5uTIxn/



बीकानेर जिले की तमाम खबरों से दिनभर अपडेट रहने के लिए हमारा व्हाट्सएप ग्रुप जॉइन करें .
हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें👇

https://chat.whatsapp.com/JAYhxiNiS8jD2gGIDUi9cG
*आज ही जुड़े हमारे यूट्यूब चैनल से,नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें और जुड़े हमारे साथ*
https://youtube.com/@ivillagenetworknews

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here