ivillagenetwor न्यूज़ बीकानेर। 21 मई 2023 :
लिव इन मेें रह रही महिला के साथ दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। मामला श्रीगंगानगर के श्रीविजयनगर से जुड़ा है। इस सम्बंध में महिला ने मुकदमा दर्ज करवाते हुए बताया कि वह श्रीबिजयनगर में एक व्यक्ति के साथ पिछले दो साल से लिव इन रिलेशनशिप में किराए के मकान में रह रही है। उसे अब किराए का नया मकान चाहिए था। उसने दो-तीन दिन पहले अपने घर दूध देने के लिए आने वाले दो पीटीडी बी निवासी आरोपी अजय कुमार पुत्र गोपीराम को इस बारे में बताया। अजय ने उसे बताया कि वह उसे एक दो दिन में नए किराए के मकान की व्यवस्था करवा देगा।
शनिवार दोपहर महिला के पास अजय का फोन आया। इसमें अजय ने उसे कस्बे में ही अन्य मकान दिखाने की बात कही। आरोपी ने उसे कस्बे के एक इलाके में बुलाया। वहां आरोपी मोटरसाइकिल लेकर आया और उसे किराए का नया मकान दिखाने के लिए ले गया। आरोपी उसे खाली मकान के ऊपर की मंजिल पर कमरा दिखाने के लिए ले गया और वहां महिला से रेप किया। पुलिस ने महिला से मिली जानकारी के आधार पर जांच शुरू कर दी है।
हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें👇
https://chat.whatsapp.com/DnYe03eTqwNLJWP6FI7iYv
*आज ही जुड़े हमारे यूट्यूब चैनल से,नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें और जुड़े हमारे साथ*
https://youtube.com/@ivillagenetworknews