Rajasthan Vidhansabha Election 2023 Bikaner : नेताओं को वोटरलिस्ट और मतदाता पुनरीक्षण के बारे में बतायाivillagenetwor न्यूज़ बीकानेर। 13 जून 2023 :मतदान केंद्रों के पुनर्गठन एवं नए मतदान केंद्रों के प्रस्ताव के मद्देनजर राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ सोमवार को बैठक हुई। बैठक में जिला निर्वाचन अधिकारी भगवती प्रसाद कलाल ने बताया कि मतदाता ईआरओ नेट पोर्टल के आधार पर 12 जून तक जिले में 17 लाख 52 हजार 623 पंजीकृत मतदाता हैं। इनमें 9 लाख 25 हजार 408 पुरुष, 8 लाख 27 हजार 195 महिला तथा 20 थर्ड जेंडर मतदाता हैं।जिले में 1 हजार 579 मतदान केंद्र निर्धारित किए गए हैं। कलक्टर ने प्रत्येक मतदान केंद्र पर राजनीतिक दलों के अभिकर्ता नियुक्त करने की बात कही।
मतदाता सूचियों के विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्यक्रम के बारे में बताया। मतदाता सूचियों का प्रारूप प्रकाशन 2 अगस्त को होगा। दावे और आपत्तियां 31 अगस्त तक लिए जाएंगे। इसके बाद 12 और 26 अगस्त को मतदाता सूचियों का पठन ग्राम सभाओं में किया जाएगा।
13 और 27 अगस्त को विशेष शिविर आयोजित किए जाएंगे। 22 सितंबर तक दावे और आपत्तियों का निस्तारण कर 29 सितंबर को पूरक सूची का मुद्रण होगा। इसके बाद 4 अक्टूबर को मतदाता सूचियों का अंतिम प्रकाशन कर दिया जाएगा।
बीकानेर जिले की तमाम खबरों से दिनभर अपडेट रहने के लिए हमारा व्हाट्सएप ग्रुप जॉइन करें .
हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें👇
https://chat.whatsapp.com/DnYe03eTqwNLJWP6FI7iYv
*आज ही जुड़े हमारे यूट्यूब चैनल से,नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें और जुड़े हमारे साथ*
https://youtube.com/@ivillagenetworknews