बीकानेर:पत्नी को भेजने से किया इनकार, दो परिवार में हुआ झगड़ा, 7 लोग घायल,पढ़े विस्तार से पूरी खबर
जय नारायण व्यास कॉलोनी थाना क्षेत्र के गांव उदासर में दो परिवारों में देर रात को झगड़ा हुआझगड़े में एक पक्ष के 7 लोग घायल हुए हैं व्यास कॉलोनी थाना के उप निरीक्षक मुकेश ने बताया कि मारपीट में एक पक्ष के 6 वह दूसरे पक्ष का एक व्यक्ति घायल हुआ है दरअसल, कालूराम भाट के बेटे गुलाब का दूसरे पक्ष के यहां ससुराल है। शुक्रवार शाम को गुलाब अपनी पत्नी को लेने गया था। उन्होंने भेजने से इनकार कर दिया।
इस बात पर बहस हो गई। घायल राजू ने बताया कि शाम को काम से आने के बाद वह भाभी को लेने गया था। तब उन्होंने धक्का-मुक्की शुरू कर दी। भाई गुलाब व पिता कालूराम बीच-बचाव करने आए। इस दौरान उन्होंने लाठी-सरियों से हमला कर दिया। झगड़े में गुलाब, कालूराम, महेन्द्र, चिड़िया, राजू, प्रकाश व एक अन्य घायल हुआ है। कालूराम व गुलाब को ज्यादा चोटें आई हैं।
बीकानेर जिले की तमाम खबरों से दिनभर अपडेट रहने के लिए हमारा व्हाट्सएप ग्रुप जॉइन करें .
हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें👇
https://chat.whatsapp.com/DnYe03eTqwNLJWP6FI7iYv
*आज ही जुड़े हमारे यूट्यूब चैनल से,नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें और जुड़े हमारे साथ*
https://youtube.com/@ivillagenetworknews