मनमोहन कल्याणी बने व्यापार मंडल के नए अध्यक्ष
ivillagenetwor न्यूज़ बीकानेर। 16 जुलाई 2023 :बीकानेर व्यापार उद्योग मंडल के अध्यक्ष पद पर मनमोहन कल्याणी ने जीत दर्ज की है। जानकारी के अनुसार कुल 319 वोटों में विजेता कल्याणी को 213 वोट मिले हैं। दूसरे नंबर पर रवि पुरोहित रहे जिन्हें 95 और तीसरे नंबर पर प्रकाश ओझा को 11 वोट मिले। कल्याणी के अध्यक्ष पद पर विजेता होते ही व्यापारियों ने गुलाल लगाकर खुशियां मनाई। बता दें कि मॉडर्न मार्केट स्थित व्यापार उद्योग मंडल कार्यालय में चुनावी प्रक्रिया संपन्न हुई। जहां सुबह लगभग दस बजे से वोटिंग शुरू हुई, उसके बाद दिनभर व्यापारी का आने का सिलसिला जारी रहा। लगभग तीन बजे तक चली वोटिंग के बाद मतगणना शुरू हुई। जिसके बाद परिणाम जारी कर दिया गए।
बीकानेर जिले की तमाम खबरों से दिनभर अपडेट रहने के लिए हमारा व्हाट्सएप ग्रुप जॉइन करें .
हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें👇
https://chat.whatsapp.com/JAYhxiNiS8jD2gGIDUi9cG
*आज ही जुड़े हमारे यूट्यूब चैनल से,नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें और जुड़े हमारे साथ*
https://youtube.com/@ivillagenetworknews