Mahendra Singh Dhoni: पत्नी साक्षी व बेटी संग अपने पैतृक गांव पहुंचे धोनी, वीडियो हो रहा वायरल।

ivillagenetwor न्यूज़ बीकानेर। 17 नवंबर 2023 : भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी बुधवार को अपने पैतृक गांव अल्मोड़ा के सालम स्थित ल्वाली गांव पहुंचे। महेंद्र सिंह धोनी, पत्नी साक्षी, बेटी और अपने दोस्तों संग अपने पैतृक गांव पहुंचे है। गांव पहुंचने पर ग्रामीणों ने उनका जोरदार स्वागत किया। इस दौरान महेंद्र सिंह धोनी ने पत्नी साक्षी और अपने दोस्तों के साथ गुरु गारयनाथ मंदिर में पूजा-अर्चना की।

पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी के पैतृक गांव अल्मोड़ा पहुंचने पर ग्रामीणों में खुशी की लहर दौड़ पड़ी।पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी 20 साल बाद पत्नी साक्षी और अपने दोस्तों के साथ पैतृक गांव ल्वाली पहुंचे। इस दौरान उनकी एक झलक पाने के लिए प्रशंसकों की भीड़ जुटी रही।क्रिकेटर व इंडिया टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी इससे पहले 2003 में गांव आए थे। ग्रामीणों ने धोनी के साथ सेल्फी ली। धोनी शाम को कौसानी जाएंगे।

देखें वीडियो:-

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here