महारानी काॅलेज की छात्रा पर बाइक सवार दाे बदमाशाें ने किया चाकू से हमला
कॉलेज के सामने बदमाशों ने चाकू से वार किया, पापा को नहीं बताया कि कहीं कॉलेज जाना ही बंद ना करवा दें
ivillagenetwor न्यूज़ बीकानेर। 15 सितंबर 2023 :महारानी काॅलेज की छात्रा पर बाइक सवार दाे बदमाशाें ने चाकू से हमला कर दिया। छात्रा बाल-बाल बच गई। उसके चेहरे पर हल्की सी खराेंच आई है। बदमाश उसका माेबाइल छीनने की काेशिश कर रहे थे। मंगलवार काे हुई इस घटना काे लेकर अभी तक पुलिस में काेई एफआईआर दर्ज नहीं हाे पाई है। ऐसी घटनाओं काे लेकर छात्राएं खुद काे असुरक्षित समझने लगी हैं। दरअसल गजनेर राेड पुल के नीचे स्थित महारानी काॅलेज के आस-पास पूरे दिन बदमाश मनचलाें काे जमावड़ा रहता है। उस इलाके में शराब का ठेका भी है।पुल के नीचे नशे का अवैध धंधा भी हाेता है। आए दिन छात्राओं के साथ छेड़छाड़ की घटनाएं हाेती हैं। मुख्यमंत्री ने कुछ दिन पहले ही मनचलों पर नकेल कसने के लिए उनके चरित्र प्रमाण पत्र में छेड़खानी में पकड़ा जाने आदि के उल्लेख करने के निर्देश दिए थे। मगर बीकानेर पुलिस ने अब तक ऐसी एक भी कार्रवाई नहीं की। एमएस काॅलेज की परेशान छात्राओं ने इस घटना काे लेकर गुरुवार काे कलेक्टर काे ज्ञापन देकर सुरक्षा की गुहार लगाई है।
डरी हुई पीड़िता बोली बदमाशों के दर्द की वजह से पुलिस में शिकायत भी नहीं की
मंगलवार की बात है सुबह के 10 बजे थे। कालेज के पास मैं जैसे ही ऑटो से उतरी बाइक पर सवार दो लड़के आए। भद्दा सा कमेंट करते हुए मेरे बिल्कुल समीप आ गए। मेरे हाथ में मोबाइल था। एक ने मोबाइल ही छीनने की कोशिश की। मैं पीछे हटी तो उसने दूसरे हाथ में चाकू ले रखा था, मेरे ऊपर वार किया। मेरे चेहरे पर चाकू लगा। लेकिन ज्यादा नहीं लगी। बाल-बाल बची। मैंने शाेर मचाया ताे लड़के भाग गए। मैं भाग कर कॉलेज में जा घुसी। छुट्टी के बाद घर जाकर मम्मी को बता बताया।
पापा को इसलिए नहीं बताया कि कहीं कालेज जाने से ही न मना कर दें। सीनियर सेकंडरी में 80 प्रतिशत अंक थे मेरे। रोज कालेज भी जाना है। कक्षाएं चल रही हैं। मगर इन बदमाशाें के कारण अब डर लगने लगा है। घर से काॅलेज का रास्ता लंबा है। ऑटाे से आना-जाना पड़ता है। पुलिस के पास जाते हुए भी डर लगता है। कहीं नाम ओपन हुआ ताे बदमाश फिर हमला कर देंगे।
कॉलेज के आसपास रोज हो रही हैं दुपट्टा खींचने की घटनाएं, सुरक्षा के इंतजाम नहीं
हम लोग रोज की छेड़खानी से तंग आ गए हैं। यह इकलौती घटना नहीं है। कल भी कालेज के गेट पर एक और लड़की का दुपट्टा खींचने की कोशिश बाइक पर सवार तीन लड़कों ने की थी। मनचलों ने कॉलेज आना-जाना दुश्वार कर रखा है। दो बजे तक अगर किसी लड़की को कॉलेज में रुकना पड़ जाता है तो डरते हुए ही निकलना पड़ता है। बीते एक सप्ताह से कुछ लड़के हर रोज छेड़छाड़ कर रहे हैं। कब किसके साथ घटना हो जाय कुछ ठीक नहीं। कोई अकेली लड़की दिखी तो वह इन मनचलों का टारगेट बन जाती है।
दुपट्टा खींचना, भद्दे कमेंट करना, अब तो मोबाइल ही छीन ले रहे हैं और विरोध करते ही चाकू निकाल ले रहे हैं। छात्र संघ की महासचिव लक्ष्मी पारीक का कुछ समय पहले ही मनचले कॉलेज गेट के पास से ही मोबाइल छीनकर ले भागे। उनका मुंह बंधा था तो पहचान नहीं सकी। इसके साथ ही हर रोज कॉलेज से सटे पुल पर चढ़कर भी लड़के तरह तरह के इशारे करते हैं। -लक्ष्मी पारीक, विमला मेघवाल एवं शालू गहलोत, सभी एमएस गर्ल्स कॉलेज की छात्राएं
शक्ति टीम भी नजर नहीं आती
मनचलाें पर नकेल कसने के लिए जिला पुलिस ने शक्ति टीम बनाई थी। इस टीम में कुल 18 महिला पुलिस कांस्टेबल हैं। दाे-दाे के ग्रुप में इन्हें शहर के थाना क्षेत्राें में तैनात किया गया था। जिस थाना क्षेत्र में स्कूल, काेचिंग ज्यादा हैं, वहां दाे टीम तैनात की गई थीं, लेकिन यह टीम कहीं नजर नहीं अाती। हालात ये हैं कि जयनारायण व्यास काॅलाेनी में स्कूल, काॅलेज व काेचिंग सेंटराें की छुट्टी के दाैरान मनचले मंडराते रहते हैं।