लूणकरनसर:मकान की छत गिरने से पांच वर्षीय बच्ची की दर्दनाक मौत

लूणकरनसर:मकान की छत गिरने से पांच वर्षीय बच्ची की दर्दनाक मौत
लूणकरनसर:मकान की छत गिरने से पांच वर्षीय बच्ची की दर्दनाक मौत


ivillagenetwor न्यूज़ बीकानेर। 26 मई 2023 :

बीकानेर के लूणकरनसर में एक मकान की छत गिरने से पांच वर्षीय बच्ची की दर्दनाक मौत हो गई। लूणकरनसर के सहनीवाला में हुई ये घटना शुक्रवार दोपहर की है। पुलिस मौके पर पहुंच गई और बच्ची का शव अस्पताल पहुंचाया गया है।लूणकरणसर के सहनीवाला में शुक्रवार सुबह 11 बजे के बाद पांच साल की नंदिनी मंदिर में धोक लगाने गई थी। तभी अचानक मंदिर की छत गिर गई। नंदिनी के चोट भी आई और वो छत के नीचे दबी रही। काफी देर तक दबे रहने व बाहर नहीं निकलने के कारण भी उसका दम घुट गया। जब तक उसे बाहर निकाला गया, तब तक उसने दम तोड़ दिया था। नंदिनी को तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया, जहां डॉक्टर्स ने उसे मृत घोषित कर दिया। अब उसका पोस्टमार्टम किया जा रहा है।

पांच वर्षीय नंदिनी 3 बहनों में सब से बड़ी बहन थी। घटना के समय घर में सभी काम में लगे हुए थे। सभी अपने काम में जुटे थे तभी गिरने की आवाज आई। एक दम से धमाके की आवाज आई तो घर के अंदर बैठे लोग बाहर भाग कर आए। मलबे के नीचे देखा तो नंदिनी की चप्पल पूजा घर के आगे मिली। तब लगा कि वो मलबे में दबी हुई है। जैसे-तैसे आसपास के लोगों ने मलबा बाहर निकाला, तो वो घायल अवस्था में मिली। उसे अस्पताल पहुंचाया गया। जहां डॉक्टर्स ने बताया कि पहले ही मौत हो चुकी है। जानकारी मिलने पर पुलिस भी मौके पर पहुंची है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here