बीकानेर में आज निकलेगी भगवान जगन्नाथ रथयात्रा

बीकानेर में आज निकलेगी भगवान जगन्नाथ रथ यात्रा
बीकानेर में आज निकलेगी भगवान जगन्नाथ रथ यात्रा

बीकानेर में आज निकलेगी भगवान जगन्नाथ रथयात्रा

ivillagenetwor न्यूज़  बीकानेर। 20 जून 2023 :प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी भगवान जगन्नाथ की यात्रा आज 20 जून मंगलवार को निकाली जाएगी! आज रथ यात्रा पुरानी जेल रोड स्थित मंदिर से श्याम 6.15 बजे खाना होगी! रथयात्रा गाजे-बाजे के साथ प्रारंभ होगी। इससे पहले महाआरती होगी। रथ का पूजन होगा। विभिन्न प्रकार के पुष्पों से श्रृंगारित तीन रथ पर भगवान जगन्नाथ, बलभद्र और सुभद्रा विराजमान होंगे। बड़ी संख्या में पुरुष व महिला श्रद्धालु शामिल होंगे।

भगवान जगन्नाथ मंदिर विकास समिति के अध्यक्ष घनश्याम लखाणी ने बताया कि रथयात्रा पुरानी जेल रोड से कोटगेट, केईएम रोड, चौतीना कुआ होते हुए रतन बिहारी पार्क परिसर स्थित रसिक शिरोमणी मंदिर पहुंचेगी, यहां ठाकुरजी का स्वागत होगा। रथयात्रा की तैयारियां को अंतिम रूप दे दिया गया है। भगवान जगन्नाथ, बलभद्र और सुभद्रा के रथ की साफ-सफाई के साथ देखभाल की जा रही है। इस यात्रा में शहर के गणमान्य लोग भी शामिल होंगे। यातायात व्यवस्थाओं के लिए पुलिस प्रशासन के द्वारा व्यवस्था की गई है।

 

रथयात्रा के दिन होने वाले धार्मिक अनुष्ठानों को अंतिम रूप दिया जा रहा है। भगवान जगन्नाथ मंदिर विकास समिति के अध्यक्ष घनश्याम लखाणी के अनुसार आज भगवान जगन्नाथ, बलभद्र और सुभद्रा की पूजा-अर्चना, विशेष भोग के बाद महाआरती होगी।


बीकानेर जिले की तमाम खबरों से दिनभर अपडेट रहने के लिए हमारा व्हाट्सएप ग्रुप जॉइन करें .
हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें👇

https://chat.whatsapp.com/DnYe03eTqwNLJWP6FI7iYv
*आज ही जुड़े हमारे यूट्यूब चैनल से,नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें और जुड़े हमारे साथ*
https://youtube.com/@ivillagenetworknews

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here