खाजूवाला: तांत्रिक बोला तेरे शरीर में भूतनी है, निकल जाएगी, और नाबालिग से कई बार दुष्कर्म किया।
ivillagenetwor न्यूज़ बीकानेर। 19 जुलाई 2023 :खाजूवाला में दलित युवती से गैंगरेप और हत्या का मामला अभी शांत नहीं हुआ कि शरीर से भूतनी निकालने के नाम पर एक नाबालिग लड़की से दुष्कर्म करने का मामला सामने आ गया। पीड़ित बालिका की मां ने आरोपी तांत्रिक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है।ivillagenetwor न्यूज़
जानकारी के अनुसार पीड़ित बालिका का परिवार पिछले साल सादुलशहर के हाकमाबाद में रहने वाले तांत्रिक महेंद्र नाथ मेघवाल के संपर्क में आया था। बालिका के पिताकी कमर में दर्द रहता था। उन्हें पता चला कि महेंद्र नाथ डोरा-ताबीज करता है, जिससे दर्द ठीक हो जाता है। उन्होंने महेंद्र को बुला कर डोरा ताबीज कराया। इस तरह महेंद्र नाथ का उनकी ढाणी में आना-जाना शुरू हो गया। पास की ढाणी के एक अन्य परिवार ने भी उससे डोरा ताबीज कराया। पीड़िता की मां ने बताया कि महेंद्र डोरा ताबीज करने के दौरान कमरा अंदर से बंद कर लेता।ivillagenetwor न्यूयह कहकर डराता कि दरवाजे को हाथ लगाया तो अंधे हो जाओगे। आरोप है कि एक साल की अवधि में महेंद्र नाथ ने दो-तीन बार नाबालिक लड़की को डरा-धमका कर दुष्कर्म किया। वह कहता, तेरे अंदर भूतनी 5 है। भाग जाएगी। खाजूवाला पुलिस ने तांत्रिक के खिलाफ पोक्सो के तहत मुकदमा दर्ज किया है। नाबालिग का मेडिकल कराया गया है।
पड़ोस की ढाणी में रहने वाली लड़की से भी कर चुका दुष्कर्म
दरअसल महेंद्र के खिलाफ पहले से ही दुष्कर्म का एक अन्य मामला चल रहा है। यह मुकदमा पीड़िता के पड़ोस की एक ढाणी में रहने वाली युवती ने दर्ज कराया था। आरोप है कि डोरा- ताबीज के नाम पर महेंद्र ने युवती के साथ इसी प्रकार दुष्कर्म किया था। यह बात युवती ने पीड़िता की मां को बताई तो उन्हें शक हुआ। मां ने बेटी से पूछताछ की तो उसने सारी बात बता दी।ivillagenetwor न्यू
बीकानेर जिले की तमाम खबरों से दिनभर अपडेट रहने के लिए हमारा व्हाट्सएप ग्रुप जॉइन करें .
हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें👇
https://chat.whatsapp.com/JAYhxiNiS8jD2gGIDUi9cG
*आज ही जुड़े हमारे यूट्यूब चैनल से,नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें और जुड़े हमारे साथ*
https://youtube.com/@ivillagenetworknews