श्रीडूंगरगढ़ के पूर्व विधायक किसनाराम नाई की आज भाजपा में हो सकती है वापसी

श्रीडूंगरगढ़ के पूर्व विधायक किसनाराम नाई की आज भाजपा में हो सकती है वापसी
श्रीडूंगरगढ़ के पूर्व विधायक किसनाराम नाई की आज भाजपा में हो सकती है वापसी

श्रीडूंगरगढ़ के पूर्व विधायक किसनाराम नाई की आज भाजपा में हो सकती है वापसी

पार्टी से रूठे-टूटे दिग्गजों को फिर से लाने का क्रम शुरू हो गया लगता है। आज श्रीडूंगरगढ़ विधायक रहे किसनाराम नाई के कुछ ही क्षणों में भाजपा में शामिल होने की संभावना है।

ivillagenetwor न्यूज़ बीकानेर। 13 सितंबर 2023 :राजस्थान विधानसभा चुनाव की अब उलटी गिनती शुरू हो चुकी है। राजनीतिक दलों में भी हलचलें तेज़ हो चुकी है। रूठे हुओ को मनाना, नए नेताओ को अपने दल में शामिल करना या उन बड़े नेताओं की घर वापसी करवाना जो किसी वजह से पार्टी से दूर होगये थे, राजनीतिक दल अभी इसी में सक्रिय है।

जानकारी के अनुसार वे भाजपा कार्यालय के लिए रवाना हो चुके हैं। दस बजे उन्हें वापस भाजपा में शामिल कर भी लिया जाएगा।
बता दें, किसनाराम पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे के करीबी माने जाते हैं। श्री डूंगरगढ़ में उनकी राजनीतिक हैसियत भी किसी से छिपी हुई नहीं है। ऐसा माना जाता है कि पार्टी में वापसी से भाजपा को ताकत मिलेगी।

सूत्रों के अनुसार भारतीय जनता पार्टी के दिग्गज नेता रहे और श्रीडूंगरगढ़ के विधायक और नगरपालिका अध्यक्ष रहे क्षेत्र के बड़े नेता किसनाराम नाई की आज भाजपा में वापसी हो सकती है। पूर्व विधायक किसनाराम नाई अपने समर्थकों के साथ जयपुर पहुंच गए है। आज ही भाजपा में घर वापसी के संकेत मिल रहे है।

श्री डूंगरगढ़ क्षेत्र की ताजा खबरों से दिनभर अपडेट रहने के लिए हमारा व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करेंहमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें👇

https://chat.whatsapp.com/BfVOb1gHZS83hxJ0g5RWos

 

 

2 COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here