रेंज स्तर में घोषित टॉप-10 इनामी को JNV पुलिस ने पकड़ा, 11 महीनों से था फरार
ivillagenetwor न्यूज़ बीकानेर। 13 अक्टूबर 2023 :बीकानेर की साइबर सेल व जयनारायण व्यास कॉलोनी पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए रेंज स्तर में घोषित टॉप-10 इनामी को पकड़े में सफलता मिली है। पुलिस के अनुसार पोक्सो एक्ट में आरोपी रहिस कुमार करीब 11 माह से फरार था। जिस पर पुलिस ने 30 हजार रुपए का इनाम भी घोषित कर रखा था। आरोपी को पकडऩे के लिए साइबर सेल की टीम ने कड़ी से कड़ी जोड़ते हुए आरोपी तक पहुंची और गिरफ्तार किया। पुलिस के अनुसार एसपी तेजस्वनी गौतम के निर्देशन में व्यास कॉलोनी थानाधिकारी लक्ष्मण सिंह व साइबर सेल के हेड कांस्टेबल दीपक यादव ने आरोपी को चिड़ावा झुंझनूं से गिरफ्तार किया।