इसरो चंद्रयान 3 की लॉन्चिंग 14 जुलाई को दोपहर 2:35 पर करेगा,ऐसा करने वाला चौथा देश होगा भारत

इसरो चंद्रयान 3 की लॉन्चिंग 14 जुलाई को दोपहर 2:35 पर करेगा,ऐसा करने वाला चौथा देश होगा भारत
इसरो चंद्रयान 3 की लॉन्चिंग 14 जुलाई को दोपहर 2:35 पर करेगा,ऐसा करने वाला चौथा देश होगा भारत

इसरो चंद्रयान 3 की लॉन्चिंग 14 जुलाई को दोपहर 2:35 पर करेगा,ऐसा करने वाला चौथा देश होगा भारत

ivillagenetwor न्यूज़  बीकानेर। 06 जुलाई 2023 :इसरो 14 जुलाई को दोपहर 2:35 पर अपने महत्वकांक्षी प्रोजेक्ट chandrayaan-3 को लांच करेगा इसरो चीफ सोमनाथ ने बताया कि chandrayaan-3 12 जुलाई से 19 जुलाई के बीच लॉन्च होना है जिसकी तैयारियां पूरी कर ली गई है इसे बुधवार को ही लॉन्चिंग यान में फिट किया गया था यह यान पूरी तरह से तैयार है एस सोमनाथ ने बताया कि इस मिशन पर कुल 651 करोड रुपए खर्च होंगे

isro chandrayaan 3
isro chandrayaan 3

अगर इसरो का chandrayaan-3 मिशन सफल होता है और लैंडर चांद पर उतरता है तो भारत ऐसा करने वाला दुनिया में चौथा देश होगा इससे पहले केवल अमेरिका चीन और रूस ही चांद पर अपने स्पेसक्राफ्ट उतार चुके हैं इस मिशन के तहत इसरो चांद की सतह पर एक लैंडर उतारेगा जिसके अंदर एक रोवर भी होगा जो चांद की सतह पर घूमेगा और वहां पर वैज्ञानिक प्रयोग करेगा

आपको बता दें कि इससे पहले भी भारत चांद पर जाने की एक कोशिश कर चुका है भारत ने chandrayaan-2 मिशन को 22 जुलाई 2019 को लांच किया था करीब 2 महीने बाद 7 सितंबर 2019 को चांद के दक्षिणी ध्रुव पर उतरने की कोशिश करते समय लैंडर विक्रम दुर्घटनाग्रस्त हो गया इसके बाद से ही इसरो चंद्रयान 3 मिशन पर लगा हुआ था

 


बीकानेर जिले की तमाम खबरों से दिनभर अपडेट रहने के लिए हमारा व्हाट्सएप ग्रुप जॉइन करें .
हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें👇

https://chat.whatsapp.com/JAYhxiNiS8jD2gGIDUi9cG
*आज ही जुड़े हमारे यूट्यूब चैनल से,नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें और जुड़े हमारे साथ*
https://youtube.com/@ivillagenetworknews

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here