इतिहास रच दिया भारतीय विज्ञानिकों ने ने बुधवार को चंद्रयान-3 ने चांद पर की लैडिंग, भारत दुनिया का पहला देश बना

इतिहास रच दिया भारतीय विज्ञानिकों ने ने बुधवार को चंद्रयान-3 ने चांद पर की लैडिंग, भारत दुनिया का पहला देश बना
इतिहास रच दिया भारतीय विज्ञानिकों ने ने बुधवार को चंद्रयान-3 ने चांद पर की लैडिंग, भारत दुनिया का पहला देश बना

इतिहास रच दिया भारतीय विज्ञानिकों ने ने बुधवार को चंद्रयान-3 ने चांद पर की लैडिंग, भारत दुनिया का पहला देश बना

ivillagenetwor न्यूज़  बीकानेर। 23 अगस्त 2023 :चंद्रयान-3 की लैंडिंग प्रोसेस शुरू हो गई है। बुधवार शाम 5 बजकर 44 बजे वह निर्धारित समय पहुंच गया । अब उसे धीरे-धीरे 20 मिनट बाद साउथ पोल पर उतरेगा जाएगा। 6 बजकर 4 मिनट पर पहुंचेगा। मिशन कामयाब रहा, तो भारत चांद के दक्षिणी ध्रुव पर लैंडिंग करने वाला दुनिया का पहला देश बन जाएगा। इसरो ने चंद्रयान को श्रीहरिकोटा से 14 जुलाई को लॉन्च किया था। 41वें दिन चांद के साउथ पोल पर लैंडिंग की प्लानिंग की गई है। इसरो का कहना है कि मिशन के सभी सिस्टम नॉर्मल हैं और उसकी लगातार जांच की जा रही है। लैंडिंग के एक घंटे 50 मिनट बाद रोवर प्रज्ञान लैंडर से बाहर निकलेगा। इतने समय में लैंडिंग की वजह से उडऩे वाली धूल शांत हो जाएगी। 50 साइंटिस्ट की रात आंखों में कटी, कमांड सेंटर में उत्साह-बेचैनी का माहौल ढ्ढस्क्रह्र के बेंगलुरु स्थित टेलीमेट्री एंड कमांड सेंटर (इस्ट्रैक) के मिशन ऑपरेशन कॉम्प्लेक्स (मॉक्स) में 50 से ज्यादा वैज्ञानिक कंप्यूटर पर चंद्रयान-3 से मिल रहे आंकड़ों की रात भर पड़ताल में जुटे रहे। वे लैंडर को इनपुट भेज रहे हैं, ताकि लैंडिंग के समय गलत फैसला लेने की हर गुंजाइश खत्म हो जाए। सभी सांकेतिक भाषा में बात कर रहे हैं। कमांड सेंटर में उत्साह-बेचैनी का मिला-जुला माहौल है। ढ्ढस्क्रह्र वैज्ञानिक बेंगलुरु स्थित ​​​​ढ्ढस्क्रह्र टेलिमेट्री ट्रैकिंग एंड कमांड नेटवर्क (इस्ट्रैक) और ब्यालालू गांव स्थित इंडियन डीप स्पेस नेटवर्क पर मिल रहे डेटा के अलावा यूरोपियन स्पेस एजेंसी के जर्मनी स्थित स्टेशन, ऑस्ट्रेलिया और नासा के डीप स्पेस नेटवर्क से रियल टाइम डेटा लेकर वेरिफिकेशन कर रहे हैं। विक्रम के दो इंजन भी काम नहीं करेंगे तो भी लैंड करेगा चंद्रयान-3 ढ्ढस्क्रह्र चेयरमैन एस सोमनाथ ने 9 अगस्त को विक्रम की लैंडिंग को लेकर कहा था- ‘अगर सब कुछ फेल हो जाता है, अगर सभी सेंसर फेल हो जाते हैं, कुछ भी काम नहीं करता है, फिर भी यह (विक्रम) लैंडिंग करेगा, बशर्ते एल्गोरिदम ठीक से काम करें। हमने यह भी सुनिश्चित किया है कि अगर इस बार विक्रम के दो इंजन काम नहीं करेंगे, तब भी यह लैंडिंग में सक्षम होगा।’ उन्होंने बताया कि चंद्रयान-3 के आखिरी 19 मिनट सांसें रोक देने वाले होंगे। लैंडिंग शुरू होते समय गति 6,048 किमी/घंटा होगी। चांद को छूते समय यह 10 किमी/घंटे से भी कम होगी। उतरने के लिए स्थान का चुनाव ढ्ढस्क्रह्र कमांड सेंटर से नहीं होगा। लैंडर अपने कंप्यूटर से जगह का चुनाव करेगा। पीएम मोदी लाइव इवेंट में वर्चुअली जुड़ेंगे लैंडिंग का लाइव इवेंट शाम 5:20 बजे से शुरू होगा। इस इवेंट में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी वर्चुअली जुड़ेंगे। अभी वो साउथ अफ्रीका में हैं इसलिए वर्चुअली शामिल हो रहे हैं। वहीं मिशन की सफलता के लिए देश ही नहीं बल्कि विदेश में भी जगह-जगह पर पूजा हो रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here