अलविदा मानसून… अब पश्चिमी विक्षोभ से ही हो सकती है बारिश

अलविदा मानसून... अब पश्चिमी विक्षोभ से ही हो सकती है बारिश
अलविदा मानसून... अब पश्चिमी विक्षोभ से ही हो सकती है बारिश

अलविदा मानसून… अब पश्चिमी विक्षोभ से ही हो सकती है बारिश

ivillagenetwor न्यूज़ बीकानेर। 03 अक्टूबर 2023 : मानसून बीकानेर से आखिरकार विदा हो गया। बाड़मेर आैर जैसलमेर से एक सप्ताह पहले ही विदा हो गया था लेकिन बीकानेर से एक अक्टूबर को मानसून ने विदाई ली। इस वजह से अब दिन के तापमान में हलका उछाल आने लगा है।

भले ही आसमान में रविवार शाम बादल देखे गए हों लेकिन मानसून अब विदा हो गया। अब अगर बारिश के योग बनेंगे तो उसमें पश्चिमी विक्षोभ की भूमिका होगी। मानसून सीजन में इस बारिश को नहीं शामिल किया जाएगा। वैसे अक्टूबर में 13 एमएम बारिश आैसत होनी चाहिए लेकिन मौसम विभाग का तर्क है कि इतनी बारिश इस महीने होने में मुश्किल है।

 

 

 

 

 

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here