नोखा में फॉर्च्यूनर व बाइक की भिड़ंत,घायल को किया बीकानेर रेफर
ivillagenetwor न्यूज़ बीकानेर। 09 नवंबर 2023 :बीकानेर। फॉर्च्यूनर व बाइक की भिड़ंत हो गई। इसमें एक घायल हो गया। मिली जानकारी के अनुसार नोखा में फॉर्च्यूनर व बाइक की भिड़ंत हो गई, जिसमें बाइक चालक बगसेऊ गांव निवासी रूपनाथ घायल हो गया। इसके बाद आसपास के लोगों की सहायता से घायल को बागड़ी अस्पताल लाया गया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद बीकानेर रेफर कर दिया गया।