ईद-ए-मिलाद-उन-नबी आज, जानें क्यों और कैसे मनाया जाता है ये पर्व
ivillagenetwor न्यूज़ बीकानेर। 28 सितंबर 2023 :इस्लाम धर्म के अनुयायियों के लिए ईद मिलाद-उन-नबी का पर्व काफी खास होता है। भारत समेत पूरी दुनिया में इसे बहुत ही धूमधाम से मनाया जाता है। ईद-ए-मिलाद को इस्लामी पैगंबर मुहम्मद के जन्मदिन के रूप में मनाया जाता है। माना जाता है कि पैगंबर का जन्म इस्लामिक कैलेंडर के तीसरे महीने रबी-उल-अव्वल के 12वें दिन मक्का में अब्दुल्ला और बीबी अमीना के घर हुआ था। हालांकि, कुछ लोगों का मानना है कि उनका जन्म रबी अल-अव्वल की 17 तारीख को हुआ था। इस दिन धूमधाम से मुहम्मद साहब का जन्मदिन मनाते हैं।
कब मनाते हैं ईद-ए-मिलाद-उन-नबी
इस्लामिक कैलेंडर के मुताबिक, ईद ए मिलाद उन नबी को रबी-उल-अव्वल के 12वें दिन मनाया जाता है। इस कारण इस बार ईद ए मिलाद उन नबी 27 सितंबर 2023 की शाम को शुरू होगा और 28 सितंबर की शाम को समाप्त होगा।
कैसे मनाते हैं ईद-ए-मिलाद-उन-नबी
इस दिन लोग अल्लाह की इबादत करते हैं। इसके साथ ही अपने घरों को सजाते हैं और कई जगहों पर धूमधाम से जुलूस भी निकाला जाता है। इस दिन कुरान का पाठ करने के साथ मुहम्मद साहब के द्वारा कहे गए बातों को अपने जीवन में उतारते हैं। इस दिन जरूरतमंद और गरीबों को दान दिया जाता है।
क्यों मनाते हैं ईद-ए-मिलाद-उन-नबी?
इस्लाम धर्म के अनुसार, इस दिन को पैगंबर मुहम्मद साहब का जन्म हुआ था। माना जाता है कि 571 ईं को सऊदी अरब के मक्का शहर में उनका जन्म हुआ था। बता दें कि मुहम्मद साहब का पूरा नाम पैगंबर हजरत मोहम्मद सल्लल्लाहु अलैहि वसल्लम है।