डूडी के ब्रेन-हेमरेज,सोशल मीडिया में रामेश्वर डूडी ट्रेंडिंग,शीघ्र स्वस्थ होने की कामना,गौमाता को खिलाई लापशी,देखे वीडियो

डूडी के ब्रेन-हेमरेज,सोशल मीडिया में रामेश्वर डूडी ट्रेंडिंग,शीघ्र स्वस्थ होने की कामना,गौमाता को खिलाई लापशी,देखे वीडियो
डूडी के ब्रेन-हेमरेज,सोशल मीडिया में रामेश्वर डूडी ट्रेंडिंग,शीघ्र स्वस्थ होने की कामना,गौमाता को खिलाई लापशी,देखे वीडियो

 

डूडी के ब्रेन-हेमरेज,सोशल मीडिया में रामेश्वर डूडी ट्रेंडिंग,शीघ्र स्वस्थ होने की कामना,गौमाता को खिलाई लापशी,देखे वीडियो 

बीकानेivillagenetwor न्यूज़  बीकानेर। 01 सितंबर 2023 :र के राजनीतिक गलियारों में सरगर्मियां बनी हुई थी। एग्रो बोर्ड के अध्यक्ष रामेश्वर डूडी कभी कृषि विश्वविद्यालय में नजर आ रहे थे तो कभी तीरंदाजी संस्थान के सम्मान समारोह में। अपने नोखा में भी सक्रिय थे। लूनकरणसर से भी चुनाव लडऩे के चर्चे थे। जब नोखा में चुनाव लडऩे के लिए दावेदारी करने में डूडी के अलावा कोई आगे नहीं आया तो यह सुर्खियां साबित हुई। कांग्रेस के प्रदेशाध्यक्ष गोविंद डोटासरा के अलावा ऐसे नेता डूडी ही तो रहे, लेकिन अगले ही दिन शिवलाल गोदारा की नोखा से दावेदारी ने सभी को चौंका दिया। यह तब हुआ जब एक नई व्यवस्था के तहत बीकानेर चुनाव प्रभारी हरीश चौधरी बीकानेर आए और नये सिरे से दावेदारियां लेने का माहौल बना। अभी शिवलाल गोदारा की दावेदारी के चर्चे शुरू ही हुए थे कि सुबह-सवेरे खबर आई कि रामेश्वर डूडी को ब्रेम-हेमरेज।

सारी की सारी राजनीति एक किनारे जा बैठी। एक ही दुआ कि डूडी स्वस्थ होकर जितना जल्द हो सके जनता के बीच आ जाएं। जयपुर में क्लॉट निकाला गया, लेकिन कोमा की स्थिति में उन्हें एयरलिफ्ट कर मेदांता, गुडग़ांव भेजा गया। रामेश्वर डूडी के लिए प्रार्थनाएं लगातार हो रही हैं।

हमेशा चुनौतियां लेने वाले और मंजिल से हर बार थोड़े से फासले से दूर रह जाने वाले रामेश्वर डूडी की राजनीति उल्लेखनीय रही है। खासतौर से सिने अभिनेता धर्मेन्द्र को उन्होंने ऐसी मुश्किल में डाल दिया कि अपने दोनों बेटों सन्नी और बॉबी का रोड-शो करवाना पड़ा। अशोक गहलोत से ठनी तो ‘धृतराष्ट्रÓकहने से भी नहीं चूके। कन्हैयालाल झंवर के लिए पिछले चुनाव में की गई घोषणा कौन भूला होगा। भले ही झंवर और डूडी, दोनों ही अपने-अपने चुनाव नहीं जीत पाए, लेकिन चर्चा में रहे। ऐसे डूडी की वजह से ही बीकानेर जिले के चुनाव रोचक होने की संभावना जताई जा रही थी, लेकिन अब एक संशय, एक आशंका, एक मौन पसरा हुआ है। सोशल मीडिया की भाषा में रामेश्वर डूडी ट्रेंडिंग कर रहे हैं।

रामेश्वर डूडी के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना,स्वामी विमर्शानन्द महाराज के सानिध्य में गौमाता को खिलाई लापशी

लालेश्वर महादेव प्रन्यास के महन्त स्वामी विर्मशानन्द गिरी जी ने गायों पर विस्तृत चर्चा करते हुए कहा कि गौमाता की पीठ में ब्रहमा, गले में विष्णु तथा मुख में महेश निवास करते है अतः गौमाता का कई देवताओं से विशेष सम्बन्ध है। भगवान शंकर- जिनका वाहन बैल है। भगवान इन्द्र – जिनका कामधेनू गाय से संबंध है। भगवान कृष्ण ने अपनी युवा अवस्था में एक ग्वाले के रूप में रहे। जाम्भो जी महाराज एवं तेजाजी महाराज ने भी गायों की सेवा एवं रक्षा की। गौमाता की सच्चे मन से सेवा करने से गौमाता हमारी समस्त विपदाओं को हर लेती है। स्वामी जी ने समस्त देवी-देवताओं से भक्तों के साथ रामेश्वर डूडी जी के शीघ्र स्वस्थ होने की प्रार्थना की।

बाल संत छैलबिहारी जी ने भगवान श्रीकृष्ण के गौमाता के साथ संबंध की व्याख्या देते हुए रामेश्वर डूडी के स्वस्थ होने की कामना की। डूडी परिवार की तरफ से शशि शर्मा ने डूडी के स्वास्थ्य की सम्पूर्ण जानकारी देते हुए कहा कि बीकानेर के समस्त वासी अपने नेता के स्वास्थ्य के लिए लगातार मंगल कामना के साथ शिवालयों में अभिषेक कर रहे है। डॉ. अशोक धारणिया ने एक-एक दिन ईश्वर को समर्पित कर डूडी साहब की उम्र बढ़ाने की कामना करने का आह्वान करते हुए नित्य प्रतिदिन 11 महामृत्युंजय मंत्र का जाप करने का निवेदन किया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here