डूडी के स्वास्थ्य में हो रहा सुधार, हाथ-पांव में नजर आने लगी हरकत, डॉक्टर्स ने कहा- यह शुभ संकेत

डूडी के स्वास्थ्य में हो रहा सुधार, हाथ-पांव में नजर आने लगी हरकत, डॉक्टर्स ने कहा- यह शुभ संकेत
डूडी के स्वास्थ्य में हो रहा सुधार, हाथ-पांव में नजर आने लगी हरकत, डॉक्टर्स ने कहा- यह शुभ संकेत

डूडी के स्वास्थ्य में हो रहा सुधार, हाथ-पांव में नजर आने लगी हरकत, डॉक्टर्स ने कहा- यह शुभ संकेत

ivillagenetwor न्यूज़  बीकानेर। 31 अगस्त 2023 :कांग्रेस नेता रामेश्वर डूडी के स्वास्थ्य अब सुधार हो रहा है। जो एक बड़ी राहत देने वाली खबर है। जानकारों ने बताया कि डूडी के पैरों में अनुभूति या अहसास लौटने लगा है। पहले उनके एक पांव में चिकौटी काटने पर हरकत होती थी। अब ऐसा दोनों पांवों में होने लगा है। ऐसा होना भी डॉक्टर्स के लिहाज से एक अच्छा संकेत है। बताया जा रहा है कि डॉक्टर्स ने बाकायदा इसका वीडियो बनाया और डूडी के परिजनों को दिखाया है। इसके साथ ही दूसरी अच्छी बात यह है कि शरीर के बाकी सभी अंग और प्रक्रिया पूरी तरह ठीक है। मसलन बीपी, शुगर, हार्ट, लीवर, किडनी आदि अंगों की एक्टीविटी ठीक है। ऐसे में डॉक्टर अब वेंटीलेटर पर भी उनको दी जाने वाली ऑक्सीजन की मात्रा में धीरे-धीरे कम कर रहे हैं। ऐसा करने की वजह यह है कि डूडी का खुद का रेस्पिरेटरी सिस्टम अब धीरे-धीरे ज्यादा असरकारी हो रहा है। बता दें कि मेदांता पहुंचने के बाद डूडी की दुबारा एमआरआई भी की गई। उनके पास जाने की किसी को इजाजत नहीं है।

एक अटेंडेंट दिन में एकाधबार पूरे प्रिकॉशन के साथ जाकर देखकर आता है। ऐसे में इन सूचनाओं के बाद परिजनों सहित समर्थक काफी आशन्वित हुए हैं। मेदांता में डूडी की पत्नी सुशीला देवी, पुत्र अजय, पुत्रियां अजंता एवं एलोरा, भतीजे अतुल, अमित, सुरेश डूडी आदि मौजूद हैं। ऊर्जा मंत्री भंवरसिंह भाटी वहां पहले से मौजूद हैं और अन्य नेता भी अब धीरे-धीरे पहुंच रहे हैं। हालांकि फिलहाल डूडी के पास किसी को भी जाने की इजाजत नहीं दी जा रही, जिसका एक बड़ा कारण यह भी कि किसी तरह कोई इन्फेकशन नहीं हो जाए। लिहाजा इस संभव यही प्रयास किया जा रहा है कि कम से कम लोग डूडी के पास पहुंचे। वहीं, सीएम अशोक गहलोत स्वयं लगातार डूडी का हेल्थ अपडेट ले रहे हैं। बात यह भी सामने आ रही है कि कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी ने भी डूडी के स्वास्थ्य की जानकारी लेते हुए डॉक्टर्स से बात की है।

रामेश्वर डूडी के स्वास्थ को लेकर चिंतित समर्थक

पूर्व नेता प्रतिपक्ष और किसान केसरी रामेश्वर डूडी रविवार से कोमा में है। ऐसे में उनके समर्थक खासे चितिंत है। हर और डूडी के स्वास्थ को लेकर धाार्मिक अनुष्ठान और पुण्य के कार्यो के साथ-साथ भगवान से जल्द स्वास्थ होने की कामना की जा रही है। कांग्रेसन नेता आनंद जोशी के द्वारा आज रामेश्वर डूडी के जल्द स्वस्थ होने की कामना के साथ 11 शिव मंदिरों में रूद्राभिषेक करवाय गया। वहीं धरणीधर महादेव मंदिर मेंं सहस्त्रधारा का दूध से अभिषेक करवाया गया।

जोशी ने बताया कि बीकानेर के साथ-साथ फलोदी, जोधपुर, नागोर, मुंबई, कोलकाता,कोलायत, रायपुर आदि स्थानों पर आज पंडितो द्वारा डूडी के जल्द स्वस्थ होने को लेकर रुद्र अभिषेक जारी है। कांग्रेस महासचिव आनंद जोशी ने बताया कि उन्होंने आज पूर्णिमा के दिन ये 11 अभिषेक कराएं है। जोशी ने महानंद मंदिर से रामेश्वर डूडी के नाम से संकल्प लेकर सब जगह अभिषेक उनके स्वास्थ को समर्पित किए है। जोशी ने कहा भगवान से बड़ा कोई नही वो हमारी विनती जरूर सुनेंगे।

बीकानेर जिले की तमाम खबरों से दिनभर अपडेट रहने के लिए हमारा व्हाट्सएप ग्रुप जॉइन करें .
हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें👇

https://chat.whatsapp.com/JAYhxiNiS8jD2gGIDUi9cG
*आज ही जुड़े हमारे यूट्यूब चैनल से,नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें और जुड़े हमारे साथ*

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here