स्वामी केशवानंद विश्वविद्यालय में खजूर की हुई नीलामी,जाने कितने लाख में लगी बोली!

स्वामी केशवानंद विश्वविद्यालय में खजूर की हुई नीलामी
स्वामी केशवानंद विश्वविद्यालय में खजूर की हुई नीलामी

स्वामी केशवानंद विश्वविद्यालय में खजूर की हुई नीलामी
स्वामी केशवानंद विश्वविद्यालय में नीलामी में शामिल होने वाले लोगों ने हजूर खान का भ्रमण किया और खजूर फलों की क्वालिटी और उनकी किस्मों की जानकारी ली

ivillagenetwor न्यूज़  बीकानेर। 16 जून 2023 :स्वामी केशवानंद राजस्थान कृषि विश्वविद्यालय के खजूर फार्म में खजूर के फलों की नीलामी आयोजित की गई। खजूर फार्म के प्रभारी डॉ. राजेन्द्र सिंह राठौड़ ने बताया कि खुली नीलामी में विभिन्न जगह से आए लोगों ने बोली की प्रक्रिया में भाग लिया। जोधपुर जिले से बोली लगाने आए दिनेश पालीवाल ने 3.75 लाख रुपए मे सर्वोच्च बोली लगाकर नीलामी अपने नाम कर ली। नीलामी में शामिल होने वाले लोगों ने खजूर फार्म का भ्रमण किया और खजूर फलों की क्वालिटी व किस्मों जानकारियां ली।

इस दौरान खजूर अनुसंधान केंद्र द्वारा खजूर की उत्पादन तकनीक, कीड़ों और बीमारियों से खजूर को बचाने की तकनीक, कम पानी में पैदावार तथा पौधे लगाने की तकनीक से किसानों को रूबरू कराया गया। डॉ.राठौड़ ने बताया कि खजूर फार्म में वर्तमान में खजूर की 54 किस्मों पर अनुसंधान का कार्य चल रहा है। इनमें बरही, हलावी, खूनिजी, मेडजूल आदि सर्वाधिक लोकप्रिय किस्में हैं। पिछले कुछ समय से आमजन में खजूर की मांग बढ़ी है। जुलाई-अगस्त महीने में इनकी मांग परवान पर रहती है।
खजूर की परिपक्वता की होती हैं चार अवस्थाएं
अनुसंधान निदेशक डाॅ. प्रकाश सिंह शेखावत ने बताया कि खजूर के फलों में परिपक्वता की चार अवस्थाएं होती हैं। इन्हें गंडोरा, डोका, डेंग और पिंड अवस्थाएं कहते हैं। बीकानेर में सामान्यतया डोका अवस्था में खजूर के फल तोड़े जाते हैं। उन्होंने बताया कि खजूर में विटामिन, प्रोटीन, रेशे, कार्बोहाइड्रेट और शर्करा होने की वजह से इसे पूर्ण आहार कहा जाता है।

बीकानेर जिले की तमाम खबरों से दिनभर अपडेट रहने के लिए हमारा व्हाट्सएप ग्रुप जॉइन करें .
हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें👇
https://chat.whatsapp.com/DnYe03eTqwNLJWP6FI7iYv
*आज ही जुड़े हमारे यूट्यूब चैनल से,नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें और जुड़े हमारे साथ*
https://youtube.com/@ivillagenetworknews

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here