खेत में लगी आग से लाखों की फसल जली, इलाके में मचा हड़कंप

खेत में लगी आग से लाखों की फसल जली, इलाके में मचा हड़कंप
खेत में लगी आग से लाखों की फसल जली, इलाके में मचा हड़कंप

खेत में लगी आग से लाखों की फसल जली, इलाके में मचा हड़कंप

ivillagenetwor न्यूज़ बीकानेर। 06 नवंबर 2023 :लूणकरणसर के डेलाणा बड़ा गांव के पास में ही स्थित एक खेत में आग लगने से मोठ की फसल में जल गई। आग की सूचना मिलते ही आसपास के इलाके में हड़कंप मच गया। जब तक आग पर काबू पाया जाता तब तक मोठ की फसल जल गई। रविवार शाम डेलाणा बड़ा गांव के पास में स्थित मोहनलाल विश्नोई के खेत में दो खेतों की मोठ की फसल काटकर एक स्थान पर ही एकत्रित की हुई थी अज्ञात कारणों के चलते आग लग गई। आग लगने की जानकारी जैसे ही आसपास के किसानों को लगी तो हड़कंप मच गया। आग धीरे-धीरे विकराल रूप लेती जा रही थी। रामदयाल, रमेश, विष्णु व देवीलाल आदि किसानों ने बताया कि गांव के पास 13 बीघा और उसके पास 10 बीघा में मोठ की फसल काटकर एक जगह एकत्रित की हुई थी। रविवार को चार जने खेत में फसल एकत्रित कर रहे थे। खेत रखी फसल में अज्ञात कारणों से आग लग गई। मजदूर फसल एकत्रित करने के लिए दूर गए हुए। आग ने विकराल रूप लिया। बारानी खेत होने के कारण पानी की भी व्यवस्था नहीं थी। देखते ही देखते खेत में करीब 25 क्विंटल मोठ जल गई। मोठ व फसल का चारा सहित लगभग ढाई-तीन लाख रुपए का नुकसान हो गया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here