कांग्रेस की पहली सूची आज संभव, पहली सूची में विधायक- मंत्री कम, युवा चेहरे दिखेंगे

ivillagenetwor न्यूज़ बीकानेर। 21 अक्टूबर 2023 : राजस्थान में कांग्रेस प्रत्याशियों की पहली सूची शनिवार को आ सकती है। गांधी परिवार की अंतिम मुहर लगने वाली है। इस 50 से 100 नामों की सूची में विधायकों, मंत्रियों या वरिष्ठ नेताओं के नाम नहीं होंगे। इनके बजाय युवा नेताओं के चेहरे दिखेंगे। दिल्ली में सीईसी की मीटिंग के बाद सूची को अंतिम रूप दे दिया गया था। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे के पास मौजूद सूची को घोषित ही किया जाना शेष है।
प्रियंका गांधी वाड्रा की सिकराय सभा से पहले शुक्रवार को ही सुबह सीएम गहलोत प्रत्याशियों के नामों को लेकर खरगे से मिले थे। इसके बाद यह बात सामने आ रही है कि खरगे अब इस अंतिम सूची को लेकर गांधी परिवार यानी सोनिया गांधी, राहुल गांधी और प्रियंका गांधी से चर्चा करेंगे। माना जा रहा है कि शनिवार को ही इस चर्चा के बाद युवा चेहरों वाली पहली सूची जारी कर दी जाएगी। एआईसीसी सूत्रों के अनुसार मंत्री शांति धारीवाल और डॉ. महेश जोशी के साथ आरटीडीसी अध्यक्ष धर्मेंद्र राठौड़ के नामों को लेकर भी पसोपेश की स्थिति है। इनके नाम फिलहाल होल्ड पर रहेंगे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here