ivillagenetwor न्यूज़ बीकानेर : सीमावर्ती कस्बे श्री डूंगरगढ़ में वार्ड नंबर 2 के उपचुनाव के नतीजे अभी कुछ देर पहले ही घोषित किए गए वार्ड नंबर 2 के उपचुनाव के लिए तीन प्रत्याशी अपनी किस्मत आजमा रहे थे तीनों प्रत्याशी व उनके समर्थक आज सुबह से ही मौजूद रहे साथ ही प्रशासनिक अधिकारी व जवान भी तैनात रहे वार्ड नंबर 2 में भाजपा के ब्रिजलाल मेघवाल ,कांग्रेस के मंगतू राम मेघवाल व माकपा के त्रिलोक चंद नायक के बीच आज त्रिकोणीय संघर्ष चल रहा था जिसमें कांग्रेस पार्टी ने बाजी मारते हुए भाजपा से यह सीट छीन ली तथा कांग्रेस के मंगतू राम मेघवाल ने विजय दर्ज करवाई इस मौके पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं में जबरदस्त उत्साह नजर आ रहा है कांग्रेस के मंतूराम ने भाजपा से यह सीट छीनते हुए भाजपा के बृजलाल वह माकपा के त्रिलोकचंद को शिकस्त दी कांग्रेस पार्टी के कार्यकर्ताओं द्वारा बधाई का दौर प्रारंभ हो गया है वह साथ ही विजय श्री का जश्न मनाया जा रहा है
ये रहे दूसरे नम्बर पर, जानें किसे मिले कितने वोट
ivillagenetwor न्यूज़ बीकानेर : नगरपालिका के वार्ड 2 के उपचुनाव का परिणाम आ गया है और कांग्रेसी प्रत्याशी को विजयी प्रमाण पत्र दे दिया गया है। मतगणना के अनुसार कांग्रेसी प्रत्याशी को 425 वोट मिले और 384-384 वोट लेकर माकपा और भाजपा दोनो बराबर रूप से दूसरे स्थान पर रही। कांग्रेस ने 41 वोट से जीत हासिल की है। पहले राउंड में कांग्रेस को 90, माकपा को 61, भाजपा को 150, दूसरे राउंड में कांग्रेस को 166, माकपा को 61, भाजपा को 110, तीसरे राउंड में कांग्रेस को 169, माकपा को 213 ओर भाजपा को 60 वोट मिले। इनके अलावा 15 वोट नोटा को रहे
बीकानेर जिले की तमाम खबरों से दिनभर अपडेट रहने के लिए हमारा व्हाट्सएप ग्रुप जॉइन करें .
हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें👇
https://chat.whatsapp.com/FLVoNePJD2REP8XX2LHiQc
*आज ही जुड़े हमारे यूट्यूब चैनल से,नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें और जुड़े हमारे साथ*
https://youtube.com/@ivillagenetwork