बीकानेर शहर की सफाई व्यवस्था अब मंत्रालयिक संवर्ग कर्मचारीयो के हाथो में
- सहायक प्रशासनिक अधिकारी को सौंपा कार्यवाहक स्वास्थ्य अधिकारी का कार्य
ivillagenetwor न्यूज़ बीकानेर। 13 जून 2023 :नगर निगम क्षेत्र की सफाई व्यवस्था की मॉनिटरिंग अब मंत्रालयिक संवर्ग के कर्मचारी को सौंपी गई है। सोमवार को निगम आयुक्त के एल मीणा ने निगम के सहायक प्रशासनिक अधिकारी मुकेश कुमार पंवार को कार्यवाहक स्वास्थ्य अधिकारी नियुक्त करने से संबंधित आदेश जारी किया। निगम में कार्यवाहक स्वास्थ्य अधिकारी का कार्य अशोक कुमार व्यास संभाले हुए हैं। व्यास के स्थान पर मुकेश कुमार पंवार को कार्यवाहक स्वास्थ्य अधिकारी लगाया गया है।
स्थायी एचओ नहीं, बार-बार बदल रहे
निगम में स्वास्थ्य अधिकारी के दो पद स्वीकृत हैं। दोनों पद लंबे समय से रिक्त चल रहे हैं। स्वास्थ्य अधिकारी का पद निगम में प्रयोगशाला बना हुआ है। उपायुक्त, राजस्व अधिकारी, एक्सईएन, एईएन, एसआई, सीएसआई इस पद पर बार-बार लगते रहे हैं। इस बार लिपिक ग्रेड कर्मचारी को कार्यवाहक स्वास्थ्य अधिकारी लगाया गया है।
तकनीकी दक्षता जरूरी, लेकिन यहां अनदेखी
सफाई कार्य की प्रभावी मॉनिटरिंग के लिए स्वास्थ्य अधिकारी का तकनीकी रूप से दक्ष व अनुभवी होना आवश्यक है। मंत्रालयिक संवर्ग अलग है, जबकि सफाई संवर्ग कैडर अलग है। जानकारों का कहना है कि एचओ नहीं होने पर सीएसआई, एसआई प्रथम, एसआई द्वितीय को एचओ का कार्यभार सौंपा जा सकता है। मंत्रालयिक संवर्ग के कर्मचारी को एचओ का कार्यभार सौंपना तकनीकी रुप से प्रभावी पर्यवेक्षण के लिए भी सही नहीं है।
बीकानेर जिले की तमाम खबरों से दिनभर अपडेट रहने के लिए हमारा व्हाट्सएप ग्रुप जॉइन करें .
हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें👇
https://chat.whatsapp.com/DnYe03eTqwNLJWP6FI7iYv
*आज ही जुड़े हमारे यूट्यूब चैनल से,नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें और जुड़े हमारे साथ*
https://youtube.com/@ivillagenetworknews